कुल्लू जिला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया गया जन-जागरूकता अभियान संपन्न

 कुल्लू जिला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया गया जन-जागरूकता अभियान संपन्न


'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में कुल्लू जिला के विभिन्न विकास खंडों में नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष जन-जागरूकता अभियान आज संपन्न हो गया। इस अभियान के तहत अंतिम चरण में आज जिला के गड़सा व बस स्टैंड भुन्तर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
           सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों नवनीत भारद्वाज, मानचंद, खूब राम, गोपाल, आशा शर्मा, चंपा, अलीशा, अशोक और हीरा ने नुक्कड़ नाटक 'नशे को छोड़ जिंदगी की ओर' के जरिए समाज को नशा त्यागने का एक सशक्त संदेश दिया। इसके अलावा, समूहगीत 'गांव गांव शहर शहर में यह अभियान चलाना है...' और पारंपरिक लोकगीत 'छोड़ी दे मेरे सजना शराबो रा नशा' के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। 
                जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू गिरधारी लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश व कुल्लू जिला में 'चिट्टा' (सिंथेटिक हेरोइन) तेजी से पैर पसार रहा है। उन्होंने इसके गंभीर खतरे को देखते हुए कहा कि पारंपरिक नशे की तुलना में चिट्टा कहीं अधिक जानलेवा और जहरीला है, जो युवाओं को चंद दिनों में ही अपना आदि बना रहा है। 
            उन्होंने सरकारी रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में दर्ज होने वाले कुल ड्रग (NDPS) मामलों में शिमला के बाद कुल्लू जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है, जो एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक स्थिति है।
  कुल्लू पुलिस द्वारा मणिकर्ण, कसोल, भुंतर, मनाली और बंजार जैसे पर्यटन स्थलों पर सघन अभियान चलाकर सालाना करीब 1 से 1.2 किलोग्राम शुद्ध चिट्टा/हेरोइन जब्त की जा रही है, जो बाहरी राज्यों से सप्लाई होकर यहाँ पहुँच रहा है व बंजार जैसे क्षेत्रों में एक ही अभियान में 78,820 से अधिक अवैध अफीम के पौधों को नष्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को सचेत किया कि जिले के आनी व अन्य दुर्गम क्षेत्रों में चिट्टे की ओवरडोज के कारण 20 से 25 वर्ष के युवाओं की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। चिट्टे को सुई (इंजेक्शन्स) से लेने के कारण युवाओं में एचआईवी (HIV) और हेपेटाइटिस का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। 
       उन्होंने माता-पिता और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें। सरकार द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए टोल-फ्री नंबर (112) और 'ड्रग-फ्री हिमाचल' मोबाइल ऐप जैसी सुविधाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर देवभूमि कुल्लू को इस सामाजिक बुराई से मुक्त कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर