चहढी गाँव के लोग रास्ते की समस्या से परेशान, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के दौरान हुआ था क्षतिग्रस्त ,

चहढी गाँव के लोग रास्ते की समस्या से परेशान, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के दौरान हुआ था क्षतिग्रस्त ,

-50-60 लोग कर रहे समस्या का सामना ,


-प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान ग्रामीणों ने लगाया आरोप

मंडी : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के गाँव चहढी में राष्ट्रीय राजमार्ग कलखर - मंडी के निर्माण कार्य के दौरान गाँव का एकमात्र रास्ता अवरुद्ध हो गया है जिस कारण रास्ते की समस्या से लोग जूझ रहें है । इस समस्या का सामना गाँव के लगभग 56-60 लोग कर रहे है ।बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सुनवाई न होने पर हम सभी ने थोड़ा थोड़ा श्रमदान कर इस रास्ते को चलने योग्य बनाया है ।कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर ग्रामीण रोष जता रहे हैं।




ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से रास्ते के निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर