प्रदेश मे नूरपुर इकाई की मासिक वैठक विद्युत विश्राम गृह बोढ़ में आज संपन्न हुई
प्रदेश मे नूरपुर इकाई की मासिक वैठक विद्युत विश्राम गृह बोढ़ में आज संपन्न हुई
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश मे नूरपुर इकाई की मासिक वैठक विद्युत विश्राम गृह बोढ़ में इकाई प्रधान मान सिंह धीमान कीअध्यक्षता में आज संपन्न हुई। इस अवसर पर विधुत पेंशनर फोरम के सचिव अरुण सहोत्रा व उप प्रधान सुभाष चौधरी व मुख्यशलाकार जाटू राम, और विशेष तौर पर उपस्थित ज्वाली इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई चैन सिंह पठानिया ने संयुक्त बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग ने 4 अप्रैल 2026 को एक आदेश जारी किया है कि वर्कचार्ज पद पर की गई सेवा अवधि को रिटायरमेट पर मिलने वाले पेंशन व लिव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी जैसे अन्य वित्तीय लाभों में इस समय अवधि को नहीं जोड़ा जाएगा। जिस कारण कर्मचारियों और पेंशनरों को मासिक 1000 रु से 1500 रु आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मामले में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट न्यायालय शिमला में याचिका दायर की जाएगी और माननीय न्यायालय से अपील की जाएगी कि पेंशनरों को मिले वर्क चार्ज अवधि के समय के सभी वित्तीय लाभो बरकरार रखा। संगठन के पदाधिकारीयो ने वताया कि आज दिन तक 01/01/2016 से 31/03/2022 अवधी के दौरान रिटायर हो गए कर्मचारियों को रिबाइज लीव इन केसमेंट, ग्रेयूएटी और रिवाइस क्मयूट पेंशन की पेमेंट भी नहीं की गई। जिससे रिटायर इन पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है l विद्युत बोर्ड इन पेंशनरों की बकाया राशि को शीघ्र जारी करने के आदेश करें l हिमाचल सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग 65 से 70 वर्ष आयु के पेंशनरों को पूरी बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करें । सितंबर 2025 के बाद रिटायर कर्मचारियों को आज दिन तक लीव इन कैशमेंट और ग्रेजुएटी की पेमेंट भी नहीं कि गई l इन सभी वित्तीय लाभों को बोर्ड प्रबंधन शीघ्र जारी करें । विद्युत बोर्ड में ठेकेदारों के माध्यम से की जा रही भर्तियों का बैठक में पुरजोर विरोध किया गया और सरकार तथा बोर्ड प्रबंधक वर्ग से ये माग की गई कि बोर्ड में 13, हज़ार स्वीकृत पद रिक्त होने के बावजूद स्थाई भर्तियां नहीं की जा रही। विद्युत बोर्ड में शीघ्र स्थाई भर्तियां शुरू कि जाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें