फतेहपुर 5 बडियाली में एक कच्चा मकान चढ़ा बारिश की भेंट,
फतेहपुर 5 बडियाली में एक कच्चा मकान चढ़ा बारिश की भेंट,
मकान की चपेट में दादी व पोती हुई घायल
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
उपमंडल फतेहपुर की पंचायत सुनहारा के गाँव बडियाली में बीती रात एक कच्चा मकान बारिश की भेंट चढ़ गया.
जिस दोरान करीब 80 वर्षीय दादी व उनकी एक पोती घायल हो गईं.
घर की सदस्य सुनीता ने बताया रात करीब 12 बजे बारिश दोरान उनका कच्चा मकान गिर गया.
मकान गिरने की आबाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हुए व बड़ी मुश्किल से अंदर सोए हुए लोगों को बाहर निकाला गया इस दोरान करीब 80 वर्षीय दादी रमेशा व उनकी एक पोती को चोटे आई है जिन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
उन्होंने सरकार से अपील की है कि उन्हें राहत मुहैया करवाई जाए.
वहीं पंचायत प्रधान नसीव सिंह ने बताया मकान गिरने कारण काफ़ी नुक्सान हुआ है.
बताया उक्त परिवार के लिए गत बर्ष आपदा के तहत मकान सेक्शन हुआ था लेकिन अभी तक एक भी किस्त नहीं मिली है. बताया पंचायत की तरफ से जो भी सहायता बनेगी की जाएगी.
वहीं ज़ब एसडीएम फतेहपुर रमन कुमार शर्मा के साथ फोन पर बात की तो उन्होंने कहा आपके माध्यम से जानकारी मिली है जिस पर प्रशासन की तरफ से उक्त परिवार की मदद की जाएगी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें