फतेहपुर के कस्वा राजा का तालाब क्षेत्र के दो युवक 0.90 ग्राम चिट्टे के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे, हुए गिरफ्तार

 फतेहपुर के कस्वा राजा का तालाब क्षेत्र के दो युवक 0.90 ग्राम चिट्टे के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे,

हुए गिरफ्तार


Fatehpur Baljeet Thakur

पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ज्वाँवाला रेलवे स्टेशन के पास एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 0.90 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुई । मौके से नशा सेवन में प्रयुक्त इंजेक्शन, फॉयल पेपर व अन्य सामग्री भी बरामद की गई तथा स्कूटी को कब्जे में लिया गया ।


इस मामले में *विनय कुमार (38 वर्ष) एवं अजय कुमार (34 वर्ष) दोनों निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा ।

पुलिस ने उक्त युवकों का  युरिन और व्लड सैंपल लेकर मेडिकल करवा दिया है रिपोर्ट आने के बाद आगामी धाराएं जोड़ी जाएंगी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: