कांगड़ा में आयोजित होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन "जलसा – सीजन 5", बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी होंगी मुख्य आकर्षण।
कांगड़ा में आयोजित होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन "जलसा – सीजन 5", बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी होंगी मुख्य आकर्षण।
(नूरपुर:-विनय महाजन)
Idms फिल्म प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत एवं गीतू शर्मा द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "जलसा-सीजन 5" का आयोजन 9 अगस्त रविवार को सुबह 11:00 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा (कांगड़ा) के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री Mandakini होंगी, जिन्होंने अपनी यादगार फिल्मों से भारतीय सिनेमा में विशेष पहचान बनाई है। उनके आने से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ जाएगी।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक कुमार साहिल, ईशान भारद्वाज तथा अमित मित्तू सहित अनेक प्रतिभाशाली कलाकार एवं सेलिब्रिटी अपनी विशेष प्रस्तुतियों और उपस्थिति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
"जलसा-सीजन 5" के अंतर्गत डांस एवं मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रतिष्ठित अवार्ड सम्मान के लिए भी इच्छुक प्रतिभागी अपना नामांकन करवा सकते हैं।
आयोजकों गीतू शर्मा व मनीषा ने सभी प्रतिभागियों, कलाकारों, अभिभावकों एवं कला प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
प्रतियोगिता, अवार्ड नामांकन अथवा अन्य किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 70183-57925
86270-06168

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें