कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय, में आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को "गर्ल वेलफेयर सेल" तथा "फ़ूड, न्यूट्रीशन, हेल्थ,

 कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय, में आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को "गर्ल वेलफेयर सेल" तथा "फ़ूड, न्यूट्रीशन, हेल्थ, WASH (FNHW) एवं जेंडर समिति" के संयुक्त तत्वावधान में "मेंस्ट्रुअल हाइजीन (मासिक धर्म स्वच्छता)" विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान एवं सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा समाज में प्रचलित भ्रांतियों एवं संकोच को दूर करने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस कार्यक्रम में “गर्ल वेलफेयर सेल” की समन्वयक प्रो. किरन शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रही।


कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए, जिससे उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सके।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने इस अवसर आयोजक समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर संवाद करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा उन्हें आत्मविश्वास एवं जागरूकता प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में गर्ल वेलफेयर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।


प्राचार्य

प्रो. अरुण चंद्र 

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर,कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: