रिवालसर महाविद्यालय में रेंजर-रोवर इकाई का पंजीकरण, ओरिएंटेशन एवं स्कार्फ दिवस आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों को स्काउट्स एवं गाइड्स के आदर्शों, अनुशासन और सेवा भावना से कराया अवगत

 रिवालसर महाविद्यालय में रेंजर-रोवर इकाई का पंजीकरण, ओरिएंटेशन एवं स्कार्फ दिवस आयोजित

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को स्काउट्स एवं गाइड्स के आदर्शों, अनुशासन और सेवा भावना से कराया अवगत



अजय सूर्या रिवालसर : राजकीय महाविद्यालय रिवालसर, जिला मंडी में शनिवार को रेंजर एवं रोवर इकाई द्वारा सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित स्वयंसेवकों के लिए पंजीकरण, ओरिएंटेशन एवं स्कार्फ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आदर्शों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन रेंजर लीडर प्रो. अंजली परमार तथा रोवर स्काउट लीडर डॉ. कुलदीप कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रेंजर एवं रोवर आंदोलन के इतिहास, उद्देश्यों, प्रतिज्ञा एवं नियमों की जानकारी देते हुए स्काउटिंग एवं गाइडिंग के माध्यम से सेवा, समर्पण, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों के विकास पर प्रकाश डाला।

इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण शिविरों, साहसिक गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यक्रमों और व्यक्तित्व विकास के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। स्कार्फ दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्काउट-गाइड स्कार्फ धारण कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं सेवा भावना का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सत्र 2026–27 के लिए रेंजर एवं रोवर इकाई की प्रस्तावित गतिविधियों पर भी चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को आगामी सेवा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बी. एन. कपूर, प्रो. मेहर चंद, प्रो. महेन्द्र सिंह, प्रो. सूरज मणि ठाकुर, प्रो. यश पाल, प्रो. रमणीक शर्मा, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सहित अन्य शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर