संदेश

मंड़ी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गाडागुसैनी में कॉलेज भवन निर्माण की मांग को लेकर छात्रों व नौजवानों की विशाल रैली

चित्र
  गाडागुसैनी में कॉलेज भवन निर्माण की मांग को लेकर छात्रों व नौजवानों की विशाल रैली, 15 दिन में कार्य शुरू न होने पर भू-हड़ताल की चेतावनी मंडी : अजय सूर्या / गोहर उपमंडल के कॉलेज भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों और नौजवानों ने गाडागुसैनी में एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर बाजार से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची, जहां यह जनसभा में परिवर्तित हो गई।जनसभा को महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष डोला सिंह, सचिव जियालाल, उपाध्यक्ष भवानी, नौजवान सभा राज्य सचिव महेंद्र सिंह राणा तथा एसएफआई राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कॉलेज भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। बिना शटरिंग के सरिए लटक रहे हैं और विभागीय लापरवाही साफ झलक रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने गाडागुसैनी की जनता के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान विभाग और ठेकेदारों ने सरकारी सीमेंट व सरिए का दुरुपयोग किया, जबकि लोक ...

जनता की जेब पर से बोझ हटा, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला – विधायक गांधी ने की सराहना

चित्र
  जनता की जेब पर से बोझ हटा, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला – विधायक गांधी ने की सराहना नेरचौक : अजय सूर्या / देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में जीएसटी परिषद में प्रस्तुत सुझावों को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा निर्णय जीएसटी दरों में कटौती का रहा, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर आम आदमी के हित में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि अब इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, मालवाहक वाहन, दोपहिया वाहन और छोटी गाड़ियों पर लगने वाला टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस निर्णय से आम नागरिकों की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम होगा। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मोदी सरकार शुरुआत से ही जनता की भलाई को सर्वोपरि मानकर फैसले ले रही है। चाहे बुनियादी ढांचे का विकास हो, डिजिटल भारत अभियान हो या टैक्स सुधार, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इस जनहितैषी फैसले से उत्साहित होकर विधायक इंद्र सिंह गा...

तांरगला बस हादसे में घायलों को दिया जाए 5 लाख ,JNURM बसों को न भेजा जाए तंग रास्तों पर,

चित्र
तांरगला बस हादसे में घायलों को दिया जाए 5 लाख ,JNURM बसों को न भेजा जाए तंग रास्तों पर,  मांगों को लेकर दो दिन की भूख हड़ताल   सरकाघाट : अजय सूर्या  / जुलाई महीने में भीषण सड़क हादसा उपमंडल सरकाघाट में पेश आया था जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 20 घायल हुए थे। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सरकाघाट सेंट्रल पार्क में सरकाघाट नागरिक हरीश वर्मा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बता दें हरीश वर्मा पेशे से पत्रकार है । इन्होंने भूख हड़ताल JNURM की बसों को तंग रास्तों में भेजना बंद करने व सरकाघाट की खस्ताहालत सड़कों की तुरंत मरम्मत करने और दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को पाँच–पाँच लाख रुपये का मुआवजा देने को लेकर कर रहे हैं।आयोजकों का कहना है कि जब तक सरकार इन माँगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक यह शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि सरकाघाट में यह हादसा काफी दुखनीय है फिर भी बसों को तंग रास्तो से भेजा जा रहा और आज दिन बसें किसी न किसी मोड़ पर खराब हो रही है उन्होंने कहा कि सरकार या प्रशासन की तरफ से अनुकूल फैसला न आया तो हम अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे ...

सैण में युवा मंडल ने गणेश महोत्सव पर किया भंडारे का आयोजन

चित्र
  सैण में युवा मंडल ने गणेश महोत्सव पर किया भंडारे का आयोजन मंडी : अजय सूर्या /  छोटी काशी मंडी में इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम है। चारों ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। शहर के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर सैण मोहल्ला में भक्तों का तांता लगा हुआ है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँच रहे हैं। बुधवार को, इसी कड़ी में सैण मोहल्ले के स्थानीय युवा मंडल ने गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी, और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन युवा मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिन्होंने इस सेवा कार्य में तन, मन और धन से पूरा योगदान दिया। इस मौके पर, युवा मंडल के प्रधान ने बताया कि सिद्ध गणपति मंदिर बहुत प्राचीन है और यहाँ सच्चे मन से आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा हर साल गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित किया जाता है और इसमें सभी युवा मिलकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश से सभी नागरिकों...

मंडी जिले में भूस्खलन का खतरा: जोगिंदर नगर के कुंडूनी गांव के लोग हुए बेघर

चित्र
  मंडी जिले में भूस्खलन का खतरा: जोगिंदर नगर के कुंडूनी गांव के लोग हुए बेघर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मंडी जिले के जोगिंदर नगर उपमंडल की नेर घरवासड़ा पंचायत के कुंडूनी गांव में भूस्खलन का गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते पूरे गांव को खाली कराना पड़ा। अचानक आई इस आपदा ने गांव के लोगों को बेघर कर दिया है और वे सदमे में हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कुंडूनी गांव की जमीन लगातार धंस रही है, जिससे घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और उनकी नींव हिल गई है। ग्रामीणों ने जब अपने घरों की यह हालत देखी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझा और तुरंत कदम उठाए। जोगिंदर नगर के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बिना देरी किए पूरे गांव को खाली करने का आदेश दिया। ग्रामीणों को अपने घरों से केवल जरूरी सामान ले...

इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह अगस्त का रूट चार्ट जारी

चित्र
  इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह अगस्त का रूट चार्ट जारी 2 सितम्बर को पीपली , 7 को ऐहजु, 16 को भराडू व 29 सितम्बर को त्रामट में आएगी एलपीजी गैस  जोगिन्दर नगर इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह सितम्बर -2025 का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि 2 सितम्बर को कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुंआ, बैला, रोहटा, सपैडू, सरमाणा, अलमरा, भरोला, जटेहर, कुठेहड़ा, ददेहड़, नेरी लांगणा, खड़ीहार व सलेरा फोगला में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। इसी तरह उन्होंने बताया कि 3 सितम्बर को लोअर जोन, झमेहड़, चक्का, चक्का से कढेरनू, पाबो बनौण, त्रैम्बली, गोन्थला, लखनोट, कुफरु व मोर चक्का में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। साथ ही 4 सितम्बर को नागनाला, द्राहल, अप्पर समोहली, बसाही, मकरीड़ी व भडयाड़ा, नेरी लांगणा, निचला भड़याड़ा, खड़ीहार, कमेहड़, चलहारग, दरकोटी,बल्ही, बल्ह, बनौण, जोल, जगैहड़ा, जौली, मच्छयाल, मचकेड़ा, टिकरू व ककडैना, 5 सितम्बर को नगर परिषद जोगिंदर नगर, 6 ...

विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी का बड़ा आरोप – “मेरे साथ हो रहा दुर्व्यवहार और विश्वासघात”

चित्र
  विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी का बड़ा आरोप – “मेरे साथ हो रहा दुर्व्यवहार और विश्वासघात” मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विधायक गांधी ने कहा कि आपदा से जूझ रहे उनके क्षेत्र के नुकसान को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। न केवल सरकार और प्रशासन द्वारा गलत रिपोर्ट भेजी जा रही है बल्कि विधानसभा सत्र के दौरान भी उनके प्रश्नों को दरकिनार किया जा रहा है। क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान, लेकिन गलत रिपोर्ट भेज रहे अधिकारी बल्ह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली सुकेती खड्ड और अन्य नालों ने इस बार भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों बीघा जमीन का कटाव हो गया है, फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं क्षेत्र की अधिकांश सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी यहां हुए नुकसान की गलत और अधूरी रिपोर्ट सरकार को भेज रहे हैं, जिससे विधानसभा में न ...

रिवालसर में नैना देवी मंदिर में भव्य जागरण, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंदिर विकास के लिए दो लाख देने की घोषणा

चित्र
  रिवालसर में नैना देवी मंदिर में भव्य जागरण, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंदिर विकास के लिए दो लाख देने की घोषणा रिवालसर : अजय सूर्या / रिवालसर स्थित पावन नैना देवी माता मंदिर में शनिवार रात भव्य जागरण का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री नैना देवी बाबा धजाधारी मंदिर कमेटी की देखरेख में हुआ, जबकि आयोजक आनंद परिवार और स्वर्ण आभा ज्वेलर्स, मंडी रहे। मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रहा, जहां देर रात तक श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और माता रानी का गुणगान करते नजर आए। विधायक ने मंदिर विकास के लिए की घोषणा इस अवसर पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने माता नैना देवी के दरबार में माथा टेककर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विधायक ने मंदिर के विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति और आस्था के केंद्र हैं, इनका विकास करना सभी की जिम्मेदारी है। उनकी इस घोषणा का श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। भजनों से...

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

चित्र
  सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब मंडी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की कई टीमें शामिल हुईं और खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईआईटी मंडी को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान सुंदरनगर होस्टल की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरू से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। वहीं, आईआईटी मंडी के खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन सुंदरनगर होस्टल की टीम के तेज आक्रमण और मजबूत डिफेंस के आगे टिक नहीं सके। लड़कियों के वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर की छात्राओं ने शानदार तालमेल और जोश दिखाते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी की टीम को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस मुकाबले में बल्लभ डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। कार्यक्रम के मुख्य ...

आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी : जयराम ठाकुर

चित्र
आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी : जयराम ठाकुर पहले कर्मचारियों का स्थानांतरण होता था व्यवस्था परिवर्तन में संस्थाओं का हो रहा है -धर्मपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, स्थानीय विधायक और कांग्रेस पार्टी को लिया निशाने पर -84 आपदा प्रभावितों को बाँटी राहत राशि, सराज के लिये मदद भेजने पर भी जताया आभार मंडी/धर्मपुर  प्राकृतिक आपदा की तरह प्रदेश की ये व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार भी एक आपदा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान धर्मपुर और चोलथरा में कहा कि दिसंबर 2022 जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तो ये आपदाएं साथ लेकर आई। जब कैबिनेट में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ही दो थे तो इन्होंने हमारे समय खोले 2000 संस्थान बंद कर प्रदेश को आपदा में झोंक दिया। काम करते हुए इनको 6 माह भी नहीं हुए थे तो इतनी बड़ी आपदा आई कि सरकार को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि करें तो करें क्या। ये आपदा से निबटने के लिए तैयार ही नहीं थे जिसका न...

रिवालसर में यूनिटी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

चित्र
  रिवालसर में यूनिटी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न  रिवालसर : अजय सूर्या /  बल्ह उपमंडल के अंतर्गत यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में जन्माष्टमी उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों को जीवंत कर दिया। मंच सजावट और बच्चों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्कूल के प्रिंसिपल डी.डी. शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और अध्यापकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

रिवालसर में ब्रह्मा कुमारीज बहनों ने बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश

चित्र
  रिवालसर में ब्रह्मा कुमारीज बहनों ने बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश रिवालसर : अजय सूर्या /  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर की बहनों ने आज रिवालसर बाजार में विभिन्न स्थानों पर लोगों को राखी बांधकर भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर बहनें सिविल हॉस्पिटल रिवालसर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रभारी डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने कहा कि राखी भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन है, जो समाज में आपसी सौहार्द और एकता को बढ़ावा देता है। उन्होंने रिवालसर क्षेत्र के सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

चुनाव आयोग को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए – एन के पंडित

चित्र
  चुनाव आयोग को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए – एन के पंडित मंडी : अजय सूर्या /  मंडी सदर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने आज एक प्रेस नोट जारी करते हुए चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने मांग की कि “पूरा चुनाव आयोग बर्खास्त कर उसके अफसरों को जेल में डालना चाहिए,” क्योंकि उनके अनुसार भारत के लोकतंत्र को बर्बाद करने में इनकी भूमिका है। एन के पंडित ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ईमानदारी से चुनाव कराने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, “विश्व गुरु का ख्वाब देखने वाली सरकार तब कैसी, जब निष्पक्ष चुनाव भी नहीं करा सकती।” उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम ने छह महीने की मेहनत के बाद मोदी सरकार की “वोट चोरी” की सच्चाई देश के सामने प्रमाण सहित रखी है। पंडित के अनुसार, राहुल गांधी के खुलासे से जनता की आंखें खुल गई हैं और देश का एक हिस्सा मीडिया भी अब उनकी तारीफ करने को मजबूर हो गया है। पंडित ने दावा किया कि राहुल गांधी ने यह भी उजागर किया कि कुछ जगहों पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं...

मंडी शहर के कई क्षेत्रों में 10 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित

चित्र
  मंडी शहर के कई क्षेत्रों में 10 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित मंडी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 ई. नरेश कुमार ने बताया कि 11 केवी मंगवाई और 11 केवी सेरी एचटी लाइनों के आसपास पेड़ों की काट-छांट का कार्य 10 अगस्त (रविवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान इन लाइनों से जुड़े क्षेत्रों रामनगर, पुलघराट, अपर व लोअर मंगवाई, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अपर व लोअर सन्यारड, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल के कुछ भाग, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाजार, स्कूल बाजार, चौहाटा बाजार, इंदिरा मार्केट, पोस्ट ऑफिस रोड, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि उस दिन मौसम प्रतिकूल रहा, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि इस दौरान सहयोग दें और आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।

कैहड़ पंचायत में दिव्यांग युवक के परिजनों ने व्यक्त किया आभार

चित्र
  कैहड़ पंचायत में दिव्यांग युवक के परिजनों ने व्यक्त किया आभार नेरचौक : अजय सूर्या  /  कैहड़ पंचायत निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग सुरेंद्र कुमार की माता बिमला देवी ने सभी शुभचिंतकों, अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनके कठिन समय में सहयोग दिया। बिमला देवी ने बताया कि किसी ने उनके बेटे को पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, तो किसी ने आर्थिक सहायता प्रदान की। किसी ने रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया, तो किसी ने अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि यह सब इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल है, जिसे वे जीवनभर नहीं भूलेंगी। एक माँ के रूप में उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

रिवालसर में राखी के पर्व पर बाजार में उमड़ी रौनक

चित्र
रिवालसर में राखी के पर्व पर बाजार में उमड़ी रौनक रिवालसर : अजय सूर्या /  राखी के पर्व पर गुरुवार को रिवालसर बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। लंबे समय से खराब सड़कों और बारिश के कारण बाजार में सन्नाटा था, लेकिन आज मौसम खुलने से माहौल में उत्साह लौट आया। विशेष रूप से महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। जगह-जगह सजी राखियों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाएं अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां चुनने में व्यस्त नजर आईं। दुकानदारों के अनुसार, सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की लगातार आवाजाही रही। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने शिव मंदिर रिवालसर के बाहर खीर का भंडारा आयोजित किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। राखी की खरीदारी और धार्मिक आयोजन ने पूरे रिवालसर बाजार को उत्सवमय बना दिया।

सराज के सभी गांवों में बिजली बहाल, 182 किलोमीटर सड़कें खुलीं, हर घर तक पहुंचा पानी

चित्र
  सराज के सभी गांवों में बिजली बहाल, 182 किलोमीटर सड़कें खुलीं, हर घर तक पहुंचा पानी 3.68 करोड़ की राहत राशि सीधे खातों में मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व आई भीषण आपदा के बाद बीते 39 दिन जिला प्रशासन के लिए चुनौती और जिम्मेदारी से भरे रहे। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन प्रशासन ने हर बाधा को पार करते हुए राहत और बहाली कार्यों को निरंतर गति प्रदान की। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के अनुसार सराज क्षेत्र के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अब केवल कुछेक घरों में कनेक्शन बहाल करना शेष है, जिसे भी शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। पेयजल आपूर्ति पहले ही सभी प्रभावित गांवों में पुनः शुरू हो चुकी है। क्षेत्र में सड़कों को हुए भारी नुकसान के बावजूद 14 प्रमुख सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। कुल 787 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क नेटवर्क में से 182 किलोमीटर को वाहन योग्य बना दिया गया है, जबकि शेष मार्गों पर कार्य तेज़ी से जारी है। राजस्व प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के माध्यम से एसडीएम थुनाग कार्यालय ने अब तक...

अवैध कब्जों पर कोर्ट के आदेश गरीबों के खिलाफ: चमन राही

चित्र
  अवैध कब्जों पर कोर्ट के आदेश गरीबों के खिलाफ: चमन राही कहा– सरकार बनाए कानून, नियमित हों गरीबों के कब्जे मंडी : अजय सूर्या / अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने हाल ही में अवैध कब्जों को लेकर आए कोर्ट के आदेशों पर गहरा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का सबसे अधिक नुकसान समाज के दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उठाना पड़ रहा है, जो वर्षों से अपने छोटे-छोटे घरों में जीवन यापन कर रहे हैं। चमन राही ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों को कभी सरकारों द्वारा खुद रहने के लिए ज़मीनें दी गई थीं, अब उन्हें कोर्ट के आदेशों के कारण बेघर होने की नौबत आ गई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह जनहित में कानून बनाकर गरीबों के कब्जों को नियमित करने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस विषय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो परिषद आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि परिषद शीघ्र ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल को इस संबं...

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक उमंग से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

चित्र
  प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक उमंग से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व  रिवालसर : अजय सूर्या /  रिवालसर स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शिव दर्शन भवन में रक्षाबंधन का पावन पर्व गुरुवार को आध्यात्मिक उल्लास और भाईचारे की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, स्नेह और आत्मिक संकल्पों से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्ह क्षेत्र के विधायक श्री इंद्र सिंह गांधी जी रहे, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त रिवालसर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सम्माननीय नागरिक एवं श्रद्धालु भाई-बहनों ने भी इस दिव्य आयोजन में भाग लेकर रक्षाबंधन पर्व को नई आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया। समारोह में ब्रह्मा कुमारी बहनों द्वारा आत्मिक स्वरूप में राखी बाँधकर उपस्थित सभी को ईश्वर की याद में आत्मा की सुरक्षा, शुद्धता और शक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस राखी में न केवल प्रेम और रक्षा का बंधन था, बल्कि आत्म-सम्मान, आध्यात्मिक जागरूकता और परमात्म प्रेम का संदेश ...

33 केवी पंडोह-गोहर विद्युत लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

चित्र
  33 केवी पंडोह-गोहर विद्युत लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी मंडी विभागीय कर्मचारी मौसम की विकट परिस्थितियों के बावजूद लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को हुई भीषण वर्षा के कारण पंडोह से गोहर तक की 33 केवी विद्युत लाइन को भारी क्षति पहुंची थी, जिसे बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता गोहर सुमित चौहान ने बताया कि इस लाइन के माध्यम से सराज और नाचन विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर संचालित होते हैं। लाइन बाधित होने के चलते इन दोनों क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यापक रूप से प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आपूर्ति को बग्गी सब-स्टेशन से अस्थायी रूप से जोड़ा गया है, लेकिन पीक ऑवर्स में लोड वहन की सीमित क्षमता के कारण सराज और नाचन के कई स्थानों पर बिजली कटौती और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन्हीं कारणों को देखते हुए पंडोह-गोहर 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर प्रा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: