अवैध कब्जों पर कोर्ट के आदेश गरीबों के खिलाफ: चमन राही

 अवैध कब्जों पर कोर्ट के आदेश गरीबों के खिलाफ: चमन राही

कहा– सरकार बनाए कानून, नियमित हों गरीबों के कब्जे


मंडी : अजय सूर्या /

अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने हाल ही में अवैध कब्जों को लेकर आए कोर्ट के आदेशों पर गहरा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का सबसे अधिक नुकसान समाज के दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उठाना पड़ रहा है, जो वर्षों से अपने छोटे-छोटे घरों में जीवन यापन कर रहे हैं।

चमन राही ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों को कभी सरकारों द्वारा खुद रहने के लिए ज़मीनें दी गई थीं, अब उन्हें कोर्ट के आदेशों के कारण बेघर होने की नौबत आ गई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह जनहित में कानून बनाकर गरीबों के कब्जों को नियमित करने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करे।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस विषय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो परिषद आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि परिषद शीघ्र ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेगी तथा एक आपात बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

चमन राही ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस सरकार दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय करेगी और उनकी जमीनों व आश्रयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक पहल करेगी।

फोटो कैप्शन: परिषद के राज्य प्रवक्ता चमन राही प्रेस को संबोधित करते हुए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर