भारी बारिश से तबाह चंबा: सीएम सुक्खू पहुँचे प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, कहा – “आप अकेले नहीं हैं”

भारी बारिश से तबाह चंबा: सीएम सुक्खू पहुँचे प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, कहा – “आप अकेले नहीं हैं”

(चंबा/शिमला : जितेन्द्र खन्ना )

हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। पहाड़ दरकने, भूस्खलन और जलभराव के चलते कई सड़कें, पुल और पेयजल योजनाएँ क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस आपदा की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से चंबा के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने रवाना होने से पहले कहा कि चंबा ज़िले में हुई भीषण तबाही ने हर किसी का दिल दहला दिया है। “मैं स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ज़िला प्रशासन के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करूंगा। प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।

सीएम सुक्खू ने बताया कि राहत एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को भूखा न रहना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मूलभूत सुविधाओं – बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं – की शीघ्र बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा –

“मैं चंबा के आपदा प्रभावित लोगों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि इस कठिन घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। सरकार हर संभव मदद और सहयोग के साथ आपके साथ मजबूती से खड़ी है।”

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ज़िला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में हवाई और जमीनी स्तर पर राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित