झरोटा में पुलिस ने सेंट्रो कार से 10 पेटी देसी शराब और वियर बरामद की, चालक हिरासत में

 झरोटा में पुलिस ने सेंट्रो कार से 10 पेटी देसी शराब और वियर बरामद की, चालक हिरासत में


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

थाना जवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए झरोटा क्षेत्र में एक सेंट्रो कार से 10 पेटी देसी शराब और एक पेटी वियर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीती रात झरोा क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक सेंट्रो कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार के भीतर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।


बरामदगी में 10 पेटी देसी शराब और 1 पेटी वियर शामिल है।



पुलिस ने मौके पर ही शराब और वाहन को कब्जे में ले लिया तथा चालक की पहचान तरसेम लाल पुत्र श्रवण सिंह, निवासी गांव नरहन, डाकघर नाणा, तहसील जवाली के रूप में हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार चलाई जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि शराब माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच