भूस्खलन के बीच NDRF ने संभाला मोर्चा, अब तक 1459 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए

 भूस्खलन के बीच NDRF ने संभाला मोर्चा, अब तक 1459 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

लगातार मूसलधार बारिश से चंबा–भरमौर मार्ग पर भूस्खलन की कई घटनाओं ने श्री मणिमहेश यात्रा को प्रभावित कर दिया है। यात्रा निलंबन के दौरान हजारों तीर्थयात्री रास्तों में फंस गए। इस विकट परिस्थिति में 14वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने मोर्चा संभालते हुए बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।


कमांडेंट बलजिंदर सिंह के मार्गदर्शन और निरीक्षक दीपक सिंह असवाल के नेतृत्व में 14वीं बटालियन की टीम ने 30 अगस्त को चंबा पहुँचकर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया। रणनीतिक योजना बनाकर टीम ने विभिन्न भूस्खलन स्थलों पर राहत कार्य शुरू किया।


30 अगस्त को बचाव कार्य


राख क्षेत्र से : 192 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए


बग्गा (प्रथम चरण) : 167 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए


बग्गा (रात्रि ऑपरेशन, द्वितीय चरण) : 270 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए



इस प्रकार मात्र एक दिन में कुल 629 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली।


31 अगस्त को भी जारी रहा अभियान


अगले दिन भी हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे। बग्गा स्लाइडिंग पॉइंट और धरवाला (भरमौर की ओर) पर भारी संख्या में तीर्थयात्री फंसे हुए थे। NDRF की टीम ने एक बार फिर जोखिम उठाकर राहत कार्य शुरू किया। लगातार हो रहे भूस्खलन और प्रतिकूल मौसम के बावजूद टीम ने आज 830 और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


अब तक 1459 यात्री सुरक्षित


दो दिनों में कुल मिलाकर 1459 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थलों तक पहुँचाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है और NDRF टीमें मौके पर तैनात हैं।


सुरक्षा और समर्पण का परिचय


कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने कहा कि NDRF तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बरसात के बीच भी धैर्य और साहस का परिचय दिया है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जब तक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जाता, अभियान जारी रहेगा।


स्थानीय प्रशासन ने भी NDRF के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से हजारों तीर्थयात्रियों की जान बचाई जा सकी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग