क्रिप्टोकरंसी घोटाले में बड़ा एक्शन : हरोली में मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा की संपत्ति होगी सीज

क्रिप्टोकरंसी घोटाले में बड़ा एक्शन : हरोली में मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा की संपत्ति होगी सीज 


कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में करीब 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरंसी घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। पहली बार इस मामले में निवेशकों का धन वापस दिलाने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रशासन ने घोटाले के मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा की हरोली स्थित 63 कनाल से अधिक जमीन को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।

कांगड़ा मंडलायुक्त विनोद कुमार ने यह आदेश क्रिप्टो फ्रॉड से जुड़ी पालमपुर पुलिस थाना में दर्ज पहली एफआईआर के आधार पर जारी किए हैं। आदेश के तहत जमीन को सीज करने और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी दस अधिकारियों को सौंपी गई है। इनमें डीसी ऊना, सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा, एसपी कांगड़ा व ऊना, एसडीएम हरोली, पालमपुर के डीएसपी, तहसीलदार हरोली, तहसीलदार सेटलमेंट सर्किल बड़सर, नायब तहसीलदार सेटलमेंट ऊना और एसएचओ पालमपुर शामिल हैं।

पहली बार निवेशकों के हित में बड़ा कदम

अब तक इस घोटाले में केवल कानूनी कार्रवाई ही हो रही थी, लेकिन पहली बार निवेशकों को राहत देने के लिए आरोपी की संपत्ति को नीलाम कर उससे प्राप्त धन लौटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कांगड़ा मंडलायुक्त ने आदेश की जानकारी सुभाष शर्मा को भी उसके स्थायी पते पर भेज दी है।

चंडीगढ़ और हरियाणा में भी करोड़ों की संपत्ति

जांच में सामने आया है कि सुभाष शर्मा ने धोखाधड़ी से चंडीगढ़ और हरियाणा में भी करोड़ों रुपये की संपत्तियाँ खरीदी हैं। इन संपत्तियों को भी सीज करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और अधिक संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क किया जाएगा।

मंडी से सबसे ज्यादा पीड़ित

क्रिप्टो करंसी के इस जाल में सबसे अधिक लोग मंडी जिले से फंसे हुए हैं। इसके अलावा हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के भी हजारों निवेशक इस ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित लगातार मांग कर रहे हैं कि सिर्फ मास्टरमाइंड ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय ठगों की संपत्तियाँ भी कुर्क कर उनसे पैसा वसूला जाए।

बड़ा घोटाला, बड़ी चुनौती

हिमाचल के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला माना जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, निवेशकों को ऊँचे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगे गए और फिर इस पैसे से कई राज्यों में संपत्तियाँ खरीदी गईं। अब प्रशासन पर दबाव है कि जल्द से जल्द निवेशकों को राहत दिलाई जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग