पतलीकूहल की महिलाओं ने संभाला शिव मंदिर की सफाई का जिम्मा, बाढ़ के मलबे से मंदिर परिसर को दिलाई नई जीवनधारा

 पतलीकूहल की महिलाओं ने संभाला शिव मंदिर की सफाई का जिम्मा, बाढ़ के मलबे से मंदिर परिसर को दिलाई नई जीवनधारा


पतलीकूहल : ओम बौद्ध /

हाल ही में आई बाढ़ से पतलीकूहल स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। मंदिर परिसर में चारों ओर कीचड़, मिट्टी और भारी मात्रा में मलबा भर गया था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि नीलकंठ महादेव की विशालकाय प्रतिमा तक पहुंचना भी श्रद्धालुओं के लिए कठिन हो गया था। मंदिर का आंगन पूरी तरह से जलभराव और गाद से पट चुका था, जिससे श्रद्धालुओं के लिए वहां पांव रखने तक की जगह नहीं बची थी।


ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में पतलीकूहल की महिलाओं ने पहल करते हुए मंदिर की सफाई का जिम्मा अपने हाथों में लिया। सामूहिक सहयोग और अथक मेहनत के दम पर उन्होंने मंदिर में जमा कीचड़, मिट्टी और मलबे को हटाना शुरू किया। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद महिलाओं ने न केवल मंदिर परिसर को साफ किया बल्कि नीलकंठ महादेव की प्रतिमा और गर्भगृह तक जाने वाले रास्ते को भी पूरी तरह से स्वच्छ कर दिया।


महिलाओं की यह सेवा भावना और सामूहिक प्रयास स्थानीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं ने कठिन परिस्थिति में जिस एकजुटता और समर्पण का परिचय दिया है, वह सामाजिक सहयोग और आस्था की सच्ची मिसाल है।


गांव के बुजुर्गों का कहना है कि प्राचीन शिव मंदिर स्थानीय आस्था और संस्कृति का केंद्र है, और ऐसे में महिलाओं का यह प्रयास न केवल मंदिर को पुनर्जीवित करने वाला है बल्कि समाज को एकता और सेवा की शक्ति का संदेश भी देता है।


स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इन महिलाओं की पहल को सराहा और कहा कि संकट की इस घड़ी में पतलीकूहल की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि जब समाज मिलकर कार्य करता है तो किसी भी कठिनाई पर विजय पाई जा

 सकती है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान