उझी घाटी में भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री का मनाली दौरा रद्द

 उझी घाटी में भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री का मनाली दौरा रद्द


मनाली : ओम बौद्ध /

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रस्तावित मनाली दौरा रविवार को मौसम की मार के चलते रद्द करना पड़ा। सुबह से ही उझी घाटी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री को आज मनाली और इसके आसपास के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर राहत व पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण करना था, लेकिन खराब मौसम ने उनके कार्यक्रम पर ब्रेक लगा दिया।


विधायक ने दी जानकारी


स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गोड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री का मनाली दौरा जैसे ही मौसम साफ होगा, फिर से तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। विधायक ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और प्रशासन द्वारा लगातार नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


सड़क बहाली से मिली राहत


विधायक ने यह भी बताया कि मनाली–कुल्लू बाम तट मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ किसानों और बागवानों को भी बड़ी राहत मिली है। मार्ग खुल जाने से अब सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना संभव हो गया है। साथ ही गैस, दूध और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। नेशनल हाइवे पर भी मरम्मत और बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।


बारिश ने बढ़ाई चिंता


हालांकि, रविवार सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश ने लोगों की धुकधुकी और बढ़ा दी है। नदी-नालों के उफान और पहाड़ी ढलानों पर भूस्खलन की आशंका से लोग दहशत में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है।


सरकार का संकल्प


सरकार और प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मौसम सामान्य होते ही प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग