उपायुक्त तोरुल एस. राविश ने कुल्लू के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन

 उपायुक्त तोरुल एस. राविश ने कुल्लू के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन


कुल्लू,

हाल ही में भारी बारिश और व्यास नदी में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त तोरुल एस. राविश ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ छरूडू, रामशिल्हा और अखाड़ा बाजार क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हरसंभव मदद और सहयोग उनके साथ खड़ा है।


उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण व्यास नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसकी वजह से कई स्थानों पर लोगों के मकान, दुकाने, कृषि भूमि और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ पुलों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि समय रहते असुरक्षित भवनों को खाली करवा लेने से किसी भी प्रकार की जानी हानि नहीं हुई।


उन्होंने बताया कि प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर राहत और पुनर्बहाली कार्यों में जुटा हुआ है।


बंद पड़े सड़क मार्गों को खोलने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।


प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 और कांडी-कटौला सड़क मार्ग को बहाल करने का कार्य तेज गति से जारी है।


मोबाइल कनेक्टिविटी अधिकतर क्षेत्रों में बहाल कर दी गई है और शेष इलाकों के लिए प्रशासन मोबाइल ऑपरेटरों से लगातार संपर्क में है।



उपायुक्त ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित खतरनाक स्थानों के नजदीक न जाएं।


उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क करें ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य किया जा सके।


दौरे के दौरान एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एडीसी अश्वनी कुमार, एएसपी संजीव चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त और अधिकारियों से अपनी समस्याएं साझा कीं और प्रशासन द्वारा तुरंत मदद और मौके पर मौजूदगी के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित