चम्बा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मणिमहेश यात्रा में फंसे बल्ह विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालु

 चम्बा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मणिमहेश यात्रा में फंसे बल्ह विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालु


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा जिला में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है।


बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शुक्रवार शाम जानकारी देते हुए कहा कि चम्बा में जारी खराब मौसम के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा में शामिल बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कई श्रद्धालु भी बारिश और मार्ग बाधित होने के कारण रास्तों में फंसे हुए हैं।


विधायक ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सुविधा पूरी तरह ठप पड़ जाने से लोग अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके परिजन गहरी चिंता में हैं।


इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए विधायक ने डीसी चम्बा से विशेष सहयोग का आग्रह किया है। डीसी चम्बा ने आश्वासन दिया है कि प्रशासन फंसे हुए श्रद्धालुओं और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा तथा राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।


स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच