ब्यास नदी में फंसे 10 लोगों को NDRF ने सुरक्षित निकाला

ब्यास नदी में फंसे 10 लोगों को NDRF ने सुरक्षित निकाला

इन्दौरा, 29 अगस्त

ब्यास नदी में अचानक बढ़े जलस्तर ने शुक्रवार को इन्दौरा उप-मंडल के अर्नी यूनिवर्सिटी क्षेत्र में बड़ा खतरा पैदा कर दिया। नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने के कारण लगभग 10 लोग बीच में फंस गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए पहले से बसान्तपुर इन्दौरा में तैनात 14 NDRF टीम तुरंत मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, तेज़ बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद एनडीआरएफ के जवानों ने साहसिक अभियान चलाते हुए सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें 4 पुरुष और 6 महिलाएँ शामिल थीं। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर उनकी देखभाल सुनिश्चित की गई।

प्रशासन ने बताया कि यदि राहत दल समय पर नहीं पहुँचता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि एनडीआरएफ आपदा के समय जीवन रक्षक बनकर सामने आती है।

स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ टीम की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कठिन हालात में उनका योगदान अमूल्य है। वहीं जिला प्रशासन ने भी टीम की तत्परता को सराहा और बताया कि लगातार मॉनिटरिंग के ज़रिए ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित