आपदा प्रभावित चंबा में सीएम की समीक्षा बैठक: सड़क, बिजली-पानी बहाली और मणिमहेश यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर जोर

आपदा प्रभावित चंबा में सीएम की समीक्षा बैठक: सड़क, बिजली-पानी बहाली और मणिमहेश यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर जोर 

(चंबा : जितेन्द्र खन्ना)

चंबा ज़िले में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को चमेरा स्थित एनएचपीसी भवन में ज़िला प्रशासन और मंत्रियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में एनएच-154ए (चंबा–भरमौर) मार्ग एवं अन्य सड़कों की बहाली, खाद्य एवं चिकित्सा आपूर्ति की उपलब्धता, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाओं की स्थिति और आपदा से हुए नुकसान की गहन समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष बचे मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा व सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

“आपदा ने सब कुछ छीन लिया है” – मुख्यमंत्री

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू भावुक होते हुए बोले,

इस आपदा ने हमसे हमारे लोगों का सब कुछ छीन लिया है। उनके जीवन भर की कमाई, घर, खेत और आशियाने मलबे में समा गए हैं। लेकिन इस कठिन घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात बिना थके राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, और सड़क, बिजली तथा पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए हर मोर्चे पर डटे हैं।

बैठक में शामिल रहे जनप्रतिनिधि

इस समीक्षा बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक नीरज नैय्यर, विधायक सुरेश कुमार तथा पूर्व मंत्री आशा कुमारी भी मौजूद रहीं। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति रखी और राहत कार्यों की रफ्तार तेज करने पर जोर दिया।

प्रशासन को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि:

सभी बंद सड़कों को यथाशीघ्र खोला जाए।

खाद्य व चिकित्सा आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए।

बिजली और पानी की योजनाओं की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाए।

प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

जनता के साथ खड़ी है सरकार


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास और पुनर्नि

र्माण की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित