तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस


चलवाड़ा 

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चारों सदनों—लिली, लोटस, रोज और डेजी—के विद्यार्थियों तथा स्काउट एंड गाइड, हेड बॉय, हेड गर्ल और स्पोर्ट्स कप्तान द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट से हुई। बच्चों ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर खेल भावना का परिचय दिया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा खेल दिवस की शपथ दिलाई गई।


इस वर्ष के खेल दिवस का मुख्य विषय था – “Winners Never Quit and Quitters Never Win” (विजेता कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी जीत नहीं सकते)। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।


विद्यालय के बच्चों ने “कर हर मैदान फतेह” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।


साथ ही विद्यार्थियों ने खेलों पर आधारित कविता और लघु नाटिका भी मंचित की, जिसे सभी ने खूब सराहा।



कार्यक्रम में इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और बास्केटबॉल जैसे खेल शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।


प्रधानाचार्य राकेश राणा ने इस अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद ने कड़े संघर्ष और निरंतर अभ्यास से भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी समान रूप से ध्यान दें।


उन्होंने कहा कि –

“अच्छा खिलाड़ी वही बन सकता है जो निरंतर अभ्यास करे और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।”


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को विश्व खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना अपनाने का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच