कांगड़ा घाटी नेरोगेज ट्रैक का निरीक्षण, जल्द बहाली की जगी उम्मीद

 कांगड़ा घाटी नेरोगेज ट्रैक का निरीक्षण, जल्द बहाली की जगी उम्मीद


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

कांगड़ा घाटी की नेरोगेज लाइन पठानकोट जोगिंदर नगर पर मंगलबार को उत्तर रेलवे के रेल सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद उत्तरी रेलवे जम्मू मंडल के महाप्रबंधक विवेक चंद ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चक्की के पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान रेल सुरक्षा आयुक्त और महाप्रबंधक ट्रेन के जरिए नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां पर पी.सी. विश्वकर्मा की अगवाई ने स्थानीय लोगों ने ट्रेनों की बहाली


और और ट्रैक की सुधार के लिए ज्ञापन सौपा। जिस पर रेल सुरक्षा आयुक्त और डीआरएम जम्मू ने आश्वासन दिया कि आपकी इन मांगों पर गौर किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस रेलवे ट्रैक पर भौगोलिक परिस्थितियों को लेकर संशय व्यक्त किया है। काबिले गौर है कि इस पूरे ट्रैक का मंगलवार को निर्णायक ट्रायल था। जिसमें रेलवे विभाग की पूरी टीम अधिकारियों के साथ उपस्थित थी। रेलवे विभाग की टीम द्वारा इस पूरे ट्रैक की बारीकी से जांच की जा रही है। कांगड़ा घाटी की जनता को उम्मीद है कि जल्द ही रेल सेवा यहां बहाल होगी। इस अवसर पर रेल सुरक्षा आयुक्त और डीआरएम जम्मू से जब यह प्रश्न किया गया कि अंग्रेजों ने इस पूरे रेलवे ट्रैक को 3 वर्ष में बनाकर जनता को समर्पित कर दिया था, वही आज के इस आधुनिक युग में यह ट्रैक अपने उचित मेंटेनेंस के लिए आंसू बहा रहा है, जिस वजह से पिछले 10 वर्षों में यहां पर रेल सेवा अबरुद्ध रहती है और जनता को भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि आपकी इस बात पर गंभीरता से गौर किया जाएगा।


 इस अवसर पर पीसी विश्वकर्मा, नंदपुर विकास संघर्ष समिति के संयोजक राजेश नंदपुरी, अध्यक्ष सुखलाल गोदारा, समिति उप प्रधान सुदेश धीमान, फौजदार सिंह, साहब सिंह, करतार सिंह, रामपाल धीमान, रघुवीर सिंह, पंकज कुमार, कृष्ण गोपाल, ध्यान सिंह, सुदर्शन सिंह, अशोक शर्मा आदि के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम