बल्ह घाटी: रात के सन्नाटे में चोरों का आतंक, आधा दर्जन घरों से चोरी, ग्रामीण सोते रहे

 बल्ह घाटी: रात के सन्नाटे में चोरों का आतंक, आधा दर्जन घरों से चोरी, ग्रामीण सोते रहे


बल्ह : अजय सूर्या /

 बल्ह घाटी के गाँव दोलख और करेड़ी में चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की वारदात का अंजाम दिया । हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण गहरी नींद में सोते रहे, जबकि चोरों ने न केवल चोरी की, बल्कि सोते हुए परिवारों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए ताकि कोई जाग न सके। चोर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।स्थानीय निवासियों के अनुसार, घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। चोरों ने दोलख गाँव के चार-पाँच घरों और करेड़ी के एक घर में घुसकर नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ग्रामीण अजय कुमार ने बताया "हम सब सो रहे थे। सुबह उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था हमने पड़ोस वालों को दरवाजे खोलने के लिए बुलाया फिर देखा तो घर के कमरों से सामान गायब। चोर बहुत शातिर थे।"पुलिस को सुबह सूचना मिलते ही बल्ह थाना प्रभारी ने मौके पर पहुँचकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और उन्होंने रात्रि गश्त की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़