संदेश

ज्वाली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांता बीएड कॉलेज के चेयरमैन व समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी का निधन, भतीजे ने काशी में दी मुखाग्नि

चित्र
कांता बीएड कॉलेज के चेयरमैन व समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी का निधन, भतीजे ने काशी में दी मुखाग्नि ज्वाली (दीपक शर्मा):-  कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी का शुक्रवार सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जवाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। कुलतार सिंह गोल्डी की अंतिम इच्छा के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार देर शाम बनारस स्थित काशी ले जाया गया। वहां उनके भतीजे सचिन ठाकुर ने पूरे विधि-विधान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में उनके सैकड़ों समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और नम आंखों से विदाई दी। उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से लेकर आम नागरिकों तक सभी ने उनकी सरलता, सेवाभाव और विनम्र स्वभाव की सराहना की। कुलतार सिंह गोल्डी  न केवल एक सफल शैक्षणिक संस्था प्रमुख थे, बल्कि एक संवेदनशील और सक्रिय समाजसेवी भी थे...

सिद्धपुर-घाड़ के निवासी तीन महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर

चित्र
सिद्धपुर-घाड़ के निवासी तीन महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड नं 6 के निवासी तीन महीने से नलों से आ रहा गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।  स्थानीय निवासियों विला सिंह, राकेश कुमार, रुप लाल, सतीष कुमार, इन्द्र सिंह, अमर सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, शिव कुमार, संदीप कुमार, मलावा सिंह, अमीन चंद, बलदेव राज, प्रताप चंद, सुदर्शना देवी, दानों देवी, शशि वाला, सुषमा देवी, इच्छा देवी, सलिन्द्रा देवी, ममता देवी, सुरेखा देवी, सुनीता कुमारी, मनु वाला, तृप्ता देवी, रजनी देवी, कमला देवी, वीना देवी, राज कुमारी, आशा कुमारी, पुष्पा देवी व संतोष कुमारी ने बताया कि हमारे लगभग 25 घर है जो जनवरी माह से नलों से आ रहा गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।  लगभग तीन महीने से पीने के पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं या फिर कुएं से भर रहे हैं। हमने इस बारे विभाग को कई वार शिकायत कि लेकिन कारवाई कछुए की चाल जैसी चल रही है। हालांकि कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय लगभग तीन सौ मीटर दूर है।    उन्होंने बताया कि व...

सेतु बंधन योजना के तहत पौंग झील पर तीन किलोमीटर लम्बे पुल का होगा निर्माण

चित्र
सेतु बंधन योजना के तहत पौंग झील पर तीन किलोमीटर लम्बे पुल का होगा निर्माण ज्वाली(ब्यूरो):-  सेतु बंधन योजना के अंतर्गत पौंग झील पर तीन किलोमीटर का पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष के तहत पुल के बनने से सबसे ज्यादा फायदा देहरा और ज्वाली पौंग झील के साथ लगते गाँव के लोगों को होगा ।  पुल के निर्माण से पर्यटन को भी बढ़वा मिलेगा। रेलवे लाइन के कारण निचले क्षेत्र के लोगों को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है उम्मीद जताई जा रही है कि उससे भी उन्हें काफी हद तक निजात मिलेगी।  आपको बता दें किलोक निर्माण विभाग मंडल देहरा ने सर्वेक्षण पूरा कर डीपीआर तैयार कर ली है। डीपीआर के आधार पर इस पुल को बनाने में करीब 374 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। पुल का निर्माण देहरा के मलोट गांव (बौंगता पंचायत) से घियोरी पंचायत के साथ लगते मुचकुंड महादेव मंदिर तक किया जाएगा।  हरबंस लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, देहरा मंडल : पौंग झील पर बनने वाले पुल की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसे मंजूरी के लिए...

चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष रोबिन कौंडल को आ रहे धमकी भरे फोन

चित्र
चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष रोबिन कौंडल को आ रहे धमकी भरे फोन  ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-   ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरमाड़ के उभरते हुए सितारे चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष रोबिन कौंडल को धमकी भरे फोन आ रहें  हैं। और आज घर तक अज्ञात व्यक्ति भी पहुँच गए। इस दौरान रोबिन कौंडल से बात करने पर पता चला कि पहले भी उन्हें इस तरह के फोन आते रहते थे, लेकिन उन्होंने इस चीज को फ्रॉड कॉल समझ कर अनसुना कर दिया।  लेकिन आज ज़ब उनके घर पर लब से सोनू नामक व्यक्ति पहुंचा व कहा कि मुझे भी किसी द्वारा तंग किया जा रहा है व आपके घर जाने को कहा है।  इस दौरान गाँव के व्यक्ति व परिवार जन सोनू नामक व्यक्ति को पकड़ने पहुंचे, तो वह फरार हो चुका था। रोबिन कौंडल के अनुसार जल्द ही वह इसकी शिकायत पुलिस मे करेंगे।

भरमाड़ में मकान के पानी की निकासी को लेकर झगड़ा

चित्र
भरमाड़ में मकान के पानी की निकासी को लेकर झगड़ा भरमाड़ (राजेश कतनौरिया):- जानकारी के अनुसार वार्ड नं चार के निवासी रविन्द्र कुमार सपुत्र रोशन लाल ने बताया कि मैं अपनी पत्नी रेखा देवी ,  उषा देवी  के साथ अपने पुराने घर में रास्ते व मकान की पानी की निकासी  को लेकर आपस में बातें कर रहे थे। कि अभी तक ना तो हमारा रास्ता वना और ना ही हमारे मकान को जो पानी आता है उस का भी अभी तक कोई हल नहीं निकला। रविन्द्र कुमार ने बताया कि लगभग दो साल पहले पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने अपने घर को जाने का रास्ता वनाया  था। जिसमें इंटर लाक टाइल डाली थी और कुछ टाइल उन्होंने अपने आंगन में भी डाली है। जिसका सारा वारिश का पानी पहले उनकी तरफ उनके खेतों व नाली में जाता था। लेकिन टाइल डालने के वाद उसने वारिस के सारी पानी का वहाव मेरे कच्चे मकान व मेरे भाई दर्शन कुमार के मकान की ओर कर दिया। जिससे बारिश का सारा पानी हमारे मकानों की ओर आता है और मकानों में सीलन हो गई है। मैं और मेरे पत्नी रेखा देवी व उषा देवी इसी विषय को लेकर जव पंचायत सदस्य रमेश कुमार के घर गये तो रास्ते में वहां पर मौजूद रमेश कुमार के ...

चैत्र नवरात्रि विशेषांक Himachal Media

चित्र
चैत्र नवरात्रि विशेषांक Himachal Media चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025 कलश स्थापना (घटस्थापना) नवरात्रि की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस दौरान विशेष मुहूर्त में कलश स्थापना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। 2025 में कलश स्थापना के लिए निम्नलिखित महूर्त हैं। 1. प्रातः काल मुहूर्तः सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक (यह अत्यंत शुभ समय है। इसी में स्थापना करने का विधान है।) 2. अभिजीत मुहूर्तः दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक (यदि प्रतः मुहूर्त छूट जाए तो इस समय भी स्थापनाकी जा सकती है।) महत्वपूर्ण जानकारी: 1. इस वर्ष तिथि क्षय (घट जाने) के कारण चैत्र नवरात्रि 8 दिन की होगी, अर्थात 30 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक ही रहेगी। 2. नवमी 6 अप्रैल को ही मनाई जाएगी।  3. 7 अप्रैल 2025 को कोई नवरात्रि तिथि नहीं रहेगी। चैत्र नवरात्रि विशेषांक Himachal Media चैत्र मास के नवरात्र का आरंभ 30 मार्च, रविवार से हो रहा है। नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगा...

आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)

चित्र
आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) दिनांक - 29 मार्च 2025 दिन -  शनिवार विक्रम संवत - 2081 शक संवत -1946 अयन - उत्तरायण ऋतु - वसंत ॠतु मास - चैत्र पक्ष - कृष्ण तिथि - अमावस्या शाम 03:56 तक तत्पश्चात प्रतिपदा नक्षत्र - उत्तरभाद्रपद शाम 18:55 तक तत्पश्चात रेवती योग - ब्रह्म रात्रि 21:32 तक तत्पश्चात इन्द्र राहुकाल - सुबह 09:39 से सुबह 11:11 तक सूर्योदय - 05:47 सूर्यास्त -  18:10 दिशाशूल - पूर्व दिशा मे आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) मेष  आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिलेगा। आपको अपने बेवजह के ख़र्चों को कंट्रोल करने के लिए थोड़ा ध्यान देना होगा ताकि आप अपनी भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सके। व्यापार में आप किसी से कोई उधार ना करें। वृषभ  आज का पंचांग ...

लब ट्यूबल खराब के चलते नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं 3 और 4 के लोग गन्दला पानी पीने को मजबूर

चित्र
लब ट्यूबल खराब के चलते नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं 3 और 4 के लोग गन्दला पानी पीने को मजबूर ज्वाली (दीपक शर्मा):-   नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं तीन और चार के लोग पिछले करीब एक माह से गन्दला पानी पीने को मजबूर है। गंदले पानी से परेशान लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या हल न हुई जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जाकर धरना दिया जाएगा और मिट्टी के बर्तन फोड़े जाएंगे। मदन गोपाल, राकेश भारद्वाज, देव राज, राकेश कुमार, शशि मेहरा, सौरभ अत्रि, समीर चौधरी, राकेश धीमान, रविन्द्र कुमार, मनमोहन कृष्ण, साजन चौधरी, बोध राज आदि ने बताया कि पिछले एक माह से लब ट्यूबल खराब होने से विभाग हमें किसी अन्य पेयजल स्कीम से पानी दे रहा है। जिसके चलते हमारे नलकों में गन्दला पानी आ रहा है।  विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या कोई हल नही हुआ । लोगों ने बताया कि गन्दा पानी पीने से सभी लोगों के स्वास्थ से खिलवाड़ हो रहा। अगर विभाग ने शीघ्र इसका समाधान नहीं किया तो कोई भी महामारी फैलने संकेत हो सकते हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से इस समस्या हल करवाने की मांग उठाई है। इस संदर्भ में जल...

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के चार विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

चित्र
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के चार विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित                       ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-    बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व की बात है कि हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी तृप्ता पब्लिक सीनि जीयर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा को उत्तीर्ण कर उसमें चयनित होकर अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रौशन किया है।  इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा पांचवीं के चार छात्र चयनित है। जिनमें सान्वी कौंडल,नक्श,अक्षित गोरिया,रियांश चौधरी ने परीक्षा को उत्तीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए है।  इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों मिठाई खिला कर बधाई दी है। और बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राकेश राणा ने अपने संदेश में कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।  बच्चों के अभिभावकों  को भी विद्यालय की ओर से बधाई दी है।

अर्णव सिंह बधोपाल ने नवोदय विद्यायल की परीक्षा की पास

चित्र
अर्णव सिंह बधोपाल ने नवोदय विद्यायल की परीक्षा की पास ज्वाली (राजेश कतनौरिया):-  विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठीवडा़ के गांव बटूही के निवासी अर्णव सिंह बधोपाल जिसने नवोदय विद्यायल की परीक्षा पास की है।   अर्णव सिंह पांचवीं कक्षा में डीएवी स्कूल बागनी में पढ़ता था और अब छठी की पढ़ाई पपरोला जवाहर नवोदय विद्यालय में करेगा। वही परिक्षा पास करने पर अर्णव सिंह बधोपाल ने मां बाप का नाम रोशन किया है।  अपनी मेहनत से उसने इस परीक्षा को पास किया है। अर्णव सिंह बधोपाल के पिता जसवीर सिंह सिविल अस्पताल नूरपुर में अपनी  सेवाएं दे रहे हैं। जो मेहनत करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। ओर अपने बच्चे को मेहनत करवाते हैं।  नवोदय विद्यालय की परीक्षा में पास होने पर अर्णव सिंह बधोपाल के पिता जसवीर सिंह बधोपाल ने इसका श्रेय स्कूल के अध्यापकों एवं दादा को दिया है। 

आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)

चित्र
आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) दिनांक - 27 मार्च 2025 दिन -  गुरूवार विक्रम संवत - 2081 शक संवत -1946 अयन - उत्तरायण ऋतु - वसंत ॠतु मास - चैत्र पक्ष - कृष्ण तिथि - त्रयोदशी रात्रि 10:33 तक तत्पश्चात चतुर्दशी नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 12:02 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद योग - साध्य सुबह 05:25 तक तत्पश्चात शुभ राहुकाल - दोपहर 02:16 से शाम 03:48 तक सूर्योदय - 05:50 सूर्यास्त -  06:09 दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे     मेष  आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। किसी काम को आप भाग्य के भरोसे ना छोड़े। प्रॉपर्टी में यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील अटक सकती है। आपका बिजनेस में भी पार्टनरशिप से आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों में आगे बढ़ें। आपको कामों को समय से पूरा न होने के कारण टेंशन बनी रहेगी। वृषभ  आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। भाई-बहनो...

31 वें जागरण व भंडारे को लेकर ज्वाला माता मंदिर लब में निभाई झंडा रस्म

चित्र
31 वें जागरण व भंडारे को लेकर ज्वाला माता मंदिर लब में निभाई झंडा रस्म ज्वाली (दीपक शर्मा):-    युवा समाज सुधार सभा व श्री मणि महेश लंगर सेवा दल एवं व्यापार मंडल लब (ज्वाली) द्वारा शनिवार को 31 वें जागरण व भंडारे को लेकर ज्वाला माता मंदिर लब में झण्डा रस्म अदा की गई।  सभा के वरिष्ठ सदस्य राकेश भारद्वाज ने बताया कि  31 वा जागरण 4 व भंडारा 5 अप्रैल को करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार जागरण में जालंधर सारेगामापा विजेता लिटल चेंम्प हर्ष सिकंदर  गायक मां की महिमा का गुणगान करेंगें। इसके अलावा जागरण में झांकियों का भी विशेष प्रबन्ध किया गया।  जागरण में मां ज्वालामुखी से पावन ज्योति लायी जाएगी। जागरण में  कस्वे को आधुनिक बिजली उपकरणों से सजाया जाएगा तथा 5 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से विशाल लंगर का आयोजन किया जायेगा।  इस मौके पर प्रधान स्वतन्त्र गोगी, पार्षद जगपाल सिंह, प्रधान राजिंदर जरियाल,डॉ एन के शर्मा,राम कुमार,सौरभ अत्री, समीर चौधरी,दलजीत मन्हास,एडवोकेट ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता वी के कनदौरिया,राम कृष्ण शर्मा,राजेश धीमान, मनमोहन कृष्ण, ...

शिबोथान मंदिर के साथ लगती जमीन के एक मालिक ने राहत के बाद मिलने बाली परेशानी को मिडिया से किया साँझा

चित्र
शिबोथान मंदिर के साथ लगती जमीन के एक मालिक ने राहत के बाद मिलने बाली परेशानी को मिडिया से किया साँझा  ज्वाली (वलजीत ठाकुर):-  तहसील ज्वाली के तहत पड़ते भरमाड़ स्थित शिबोथान मंदिर के साथ लगती जमीन के एक मालिक ने मंगलवार को राहत मिलने के बाद मिलने बाली परेशानी को मिडिया से साँझा किया। इसी मुद्दे को लेकर जमीन के मालिक हरनाम सिंह निवासी झिकला मोच ने मिडिया से रूबरू होते हुए बताया कि डिविजनल कमिश्नर के आदेशों पर उनकी जमीन 1930 नंबर का इंतकाल उनके नाम हो गया था। लेकिन एसडीएम ज्वाली ने बाद में उसे ख़ारिज कर दिया। कहा अगर इंतकाल हो गया था तो किस वजह से उसे ख़ारिज किया गया। उन्होने प्रशासन व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से अपील की है कि उन्हें न्याय दिया जाये। कहा वह जल्द इसके लिए उच्च अधिकारी के समक्ष अपील दायरे करेंगे। वहीं इस बारे SDM ज्वाली विचित्र सिंह ठाकुर के साथ बात की तो उन्होने कहा वह आजकल ट्रेनिंग पर हैं। इसलिए ट्रेनिंग खत्म होने के बाद ही कुछ बता सकते हैं। कहा इंतकाल खारिज करने की वजह लिखी ही होगी। वहीं अगर उक्त पक्ष सहमत नही है तो वह अपील भी कर सकता है।

आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)

चित्र
आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope ) दिनांक - 26 मार्च 2025 दिन -  बुधवार विक्रम संवत - 2081 शक संवत -1946 अयन - उत्तरायण ऋतु - वसंत ॠतु मास - चैत्र  पक्ष - कृष्ण तिथि - द्वादशी 27 मार्च रात्रि 01:12  तक तत्पश्चात त्रयोदशी नक्षत्र - धनिष्ठा 27 मार्च रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात शतभिषा योग - सिद्ध दोपहर 11:54 तक तत्पश्चात साध्य राहुकाल - दोपहर 12:44 से दोपहर 02:16 तक सूर्योदय - 05:51 सूर्यास्त -  18:08 दिशाशूल - उत्तर दिशा मे मेष  आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) मेष राशि के जातक के लिए आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे तक लेकर जाएंगे। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती हैं। आपका आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े और आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। वृषभ  आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) वृषभ राशि के जातक अपने शत्रुओं पर आसा...

आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)

चित्र
आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) दिनांक - 24 मार्च 2025 दिन -  सोमवार विक्रम संवत - 2081 शक संवत -1946 अयन - उत्तरायण ऋतु - वसंत ॠतु मास - चैत्र  पक्ष - कृष्ण तिथि - दशमी 25 मार्च प्रातः 04:34 तक तत्पश्चात एकादशी नक्षत्र - उत्तराषाढा 25 मार्च प्रातः 03:55 तक तत्पश्चात श्रवण योग - परिघ  शाम 04:13  तक तत्पश्चात शिव राहुकाल - सुबह 08:11 से सुबह 09:42 तक सूर्योदय - 05:54 सूर्यास्त -  18:07 दिशाशूल - पूर्व दिशा मे आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) मेष  आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अब जो भी प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको किसी नए पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ननिहाल पक्ष आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। वृषभ  आज का पंचांग (Himach...

राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने, इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत

चित्र
राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने, इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत  IPL 2025:-   SRH और RR के बीच खेले गए रविवार के पहले मुकाबले के स्कोरकार्ड पर एक नजर डालें, तो राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 286 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया।  ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 102 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 14 गेंदों पर 34, नीतीश कुमार रेड्डी 15 में 30 और अभिषेक शर्मा ने 11 गेंदों में 24 रन लगाए। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे ने 3 विकेट लिए, जबकि महिष तीक्षना को 2 और संदीप शर्मा ने 1 विकेट झटके। तो वहीं 287 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों पर 70 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के मारे।  उनके अलावा संज...

भरमाड़ के गांव (सुघाल) के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 मार्च को 7वां विशाल भंडारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा

चित्र
भरमाड़ के गांव (सुघाल) के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 मार्च को 7वां विशाल भंडारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा भरमाड़ (राजेश कतनौरिया):-     ज्वाली विधानसभा क्षेत्र कि ग्राम पंचायत मैरा के नजदीक रेलवे स्टेशन भरमाड़ के गांव (सुघाल) के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 मार्च को 7वां विशाल भंडारा हर बर्ष की भांति बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।  इस भंडारे में हिमाचल के गायक मोहित शर्मा भंडारे के साथ साथ जागरण की भी शोभा भी बढ़ायेंगे। यह जानकारी मंदिर के सेवक रणजीत सिंह ने दी।  उन्होंने बताया कि पहले गणेश पूजा फिर झंडा रस्म , भजन चौकी के साथ साथ लंगर भी शुरू कर दिया जाये जो शाम सात बजे तक चलेगा।  सेवक ने बताया कि पहली अप्रैल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध, ज्वाला जी , कांगड़ा मात व चामुंडा मंदिर के बस से यात्रा भी निकाली जायेगी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: