सेतु बंधन योजना के तहत पौंग झील पर तीन किलोमीटर लम्बे पुल का होगा निर्माण

सेतु बंधन योजना के तहत पौंग झील पर तीन किलोमीटर लम्बे पुल का होगा निर्माण

ज्वाली समाचार

ज्वाली(ब्यूरो):-  सेतु बंधन योजना के अंतर्गत पौंग झील पर तीन किलोमीटर का पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष के तहत पुल के बनने से सबसे ज्यादा फायदा देहरा और ज्वाली पौंग झील के साथ लगते गाँव के लोगों को होगा । 

पुल के निर्माण से पर्यटन को भी बढ़वा मिलेगा। रेलवे लाइन के कारण निचले क्षेत्र के लोगों को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है उम्मीद जताई जा रही है कि उससे भी उन्हें काफी हद तक निजात मिलेगी। 

आपको बता दें किलोक निर्माण विभाग मंडल देहरा ने सर्वेक्षण पूरा कर डीपीआर तैयार कर ली है। डीपीआर के आधार पर इस पुल को बनाने में करीब 374 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।

पुल का निर्माण देहरा के मलोट गांव (बौंगता पंचायत) से घियोरी पंचायत के साथ लगते मुचकुंड महादेव मंदिर तक किया जाएगा। 

हरबंस लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, देहरा मंडल : पौंग झील पर बनने वाले पुल की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया है। उन्होंने इस पुल की लागत करीब 374 करोड़ होगी और इसकी लंबाई करीब तीन किलोमीटर होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर