प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : सुधीर शर्मा

प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : सुधीर शर्मा 

तूफ़ान और ओला वृष्टि से हुए नुक़सान का आंकलन करवाये सरकार । 


धर्मशाला , आज जारी एक प्रेस व्यान में धर्मशाला के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने पहलगांव हमले के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू को जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के मद्देजर पुलिस , सतर्कता व गृह विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। लेकिन प्रदेश की जनता की सुरक्षा की परवाह न करते हुए वह इस मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर होते नहीं दिखायी दे रहे हैं।उन्होंने कहा की ऐसे हालात में प्रदेश की सीमाओं पर घुसपैठ पर सतर्क निगरानी रखनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दिनों हिमाचल के अलग अलग जिलों में बारिश , तूफान और ओला वृष्टि से किसानों का बहुत अधिक नुकसान हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार ने नुकसान का आंकलन करने के कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं । जिससे किसी भी प्रकार की कोई सहायता राशि किसानो को जारी नहीं की गई है । गोबर और दूध खरीदने की झूठी गारंटी देने वाली सरकार किसान विरोधी सरकार बन चुकी है । पिछले ढाई वर्षों से किसानो को कृषि उपकरणों , बीजों पर प्रदेश सरकार की ओर से कोई सब्सिडी जारी नहीं की गई है । 

उन्होंने यह भी बताया कि पिछली भाजपा सरकार में प्रदेश के किसानो के लिए अनेक किसान कल्याण कारी योजनाएं चलाई गईं थीं लेकिन वर्तमान सरकार समय पर बीज व खाद जैसी महत्वपूर्ण चीज़ें भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है 

लोकनिर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को ठेकों पर बिठाना युवाओं के साथ धोखा । 

सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश वन निगम व लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को शराब के ठेकों पर शराब विक्री के लिए बिठाना युवाओं के साथ धोखा बताया है । उन्होंने कहा कि युवाओं ने शारीरिक दक्षता व साक्षात्कार के उपरांत लोक निर्माण विभाग में नौकरी प्राप्त की थी लेकिन प्रदेश की इस व्यवस्था पतन की सरकार ने युवाओं के साथ छल करके उन्हें शराब की दुकानों में शराब बेचने रख दिया वह पुरजोर इस बात का विरोध करते हैं । ऐसे आदेश तुरंत प्रभाव से सरकार को वापिस लेने चाहिए ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल