विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव 

कुलदीप सिंह पठानिया 1 मई को नव स्तरोन्नत राजकीय उच्च विद्यालय सुमात्र का करेंगे लोकार्पण 


चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है । 

विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से 04 मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के 28 अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह 28 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे ढूंढियारा बंगला में ककिरा-समलेऊ सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 29 अप्रैल को रायपुर में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। 

विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 1 मई को नव स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च विद्यालय सुमात्र का लोकार्पण करने के पश्चात जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास की निरंतरता में 2 मई को चुवाड़ी सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंढोर नाग मंदिर परिसर तथा 3 मई को जनजातीय भवन सिहुंता में सिहुंता सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 4 मई को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में