विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित, एडीएम ने पशु चिकित्सकों की भूमिका को सराहा

 विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित, एडीएम ने पशु चिकित्सकों की भूमिका को सराहा


धर्मशाला विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांगड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारियों, उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन कांगड़ा, द्वारा कार्यशाला का आयोजन धर्मशाला के डीआरडीए हॉल में किया गया। इस कार्यशाला में एडीएम शिल्पी बेक्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

एडीएम शिल्पी बेक्टा ने पशु चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने ने इस अवसर पर पशु चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित किया, विशेषकर वायरल मूल के अधिकांश जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों के नियंत्रण और रोकथाम में। उन्होंने रोगों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण में विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच सहयोग पर जोर दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके और प्रत्येक हितधारक को इसका समुचित लाभ मिल सके।

इससे पूर्व डॉ. सीमा गुलेरिया, उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य/प्रजनन कांगड़ा, धर्मशाला ने अपने संबोधन में कहा कि पशु चिकित्सा पेशा सेवा भावना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस का विचार वर्ष 2000 में आया और इसे पहली बार अप्रैल 2001 के अंतिम शनिवार को विशेष थीम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष की थीम थी - "पशु स्वास्थ्य एक टीम का कार्य है"। उन्होंने अपने भाषण का समापन इन पंक्तियों के साथ किया "जानवर बोल नहीं सकते, लेकिन दर्द उन्हें भी होता है। जो उनके दर्द को समझे, वही सच्चा इंसान होता है।"

इस अवसर पर डॉ. अंचल शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी पीसी कोटला बेहड ने पशुपालन में टीम वर्क के महत्व को रेखांकित किया और "एक विश्व, एक स्वास्थ्य" की अवधारणा पर बल दिया। डॉ. कशिश कुमार ने समाज में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए, जिसमें सुरक्षित और रोगमुक्त भोजन प्रदान करने तथा आपदाओं के समय उनकी भूमिका को स्पष्ट किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. सुजय शर्मा और डॉ. संदीप मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं स्थापना के अन्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी