गैलेक्सी स्कूल में विद्यार्थी सम्मान सह अलंकरण समारोह आयोजित

 गैलेक्सी स्कूल में विद्यार्थी सम्मान सह अलंकरण समारोह आयोजित


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां के प्रांगण में नए सत्र 2025-26 की शुभारंभ में छात्रों को विभिन्न प्रकार के नेतृत्व एवं जिम्मेदारियों का बोध कराने हेतु अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारियां दी गई है । जिसमें स्कूल हेड बॉय प्रियांश धीमान, स्कूल हेड गर्ल अंकिता, स्कूल कप्तान अक्षत गुलेरिया, स्कूल उपकप्तान आयुषी भंडारी, स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन आरुषि घई, वाइस कैप्टन अभिनव चौधरी, एक्टिविटी इंचार्ज इशिता, वॉइस इंचार्ज सुधांश हीरा। वही अनुशासन अध्यक्ष अर्शिया और उपाध्यक्ष रुद्र निनाद, प्रार्थना सभा अध्यक्ष आस्था, अर्शित और ईशा को चुना गया।

इसके बाद स्कूल के चारों सदनों के हाउस कैप्टनस चुने गए, जिसमें आजाद सदन से जतिन हाउस कैप्टन हाउस वाइस कैप्टन परीक्षित, नेहरू सदन के हाउस कैप्टन तरुण और वाइस कैप्टन सिमरन, शिवाजी सदन के हाउस कैप्टन अक्षरा और वाइस कैप्टन अभिनय जग्गी तथा टैगोर सदन के हाउस कैप्टन आकांक्षा तथा वाइस कैप्टन तनिश को चुना गया।

स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार और निर्देशिका किरण लता वैद्य ने इस सत्र के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शैशे पहना कर अलंकृत किया। इसके साथ ही नव चयनित प्रतिनिधियों ने भी शपथ ग्रहण करके स्कूल द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूबी निभाने का प्रण लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, उपप्रधानाचार्या श्वेता वैद्य, समन्वयिका रानी धीमान, प्राइमरी मुख्याध्यापिका अंजू सलाथिया, समस्त अध्यापक वर्ग व अन्य बच्चे उपस्थित रहे। 

अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है यह उनमें राष्ट्र और विद्यालय के नियमों के प्रति जागरूक, अनुशासित तथा योग्य उम्मीदवार होने की भावना विकसित करता है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार