अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

 अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव


ऊना इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुए हरोली उत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और दूरदर्शिता से राज्य स्तरीय स्वरूप के साथ हुआ यह उत्सव अपनी पहली ही आमद में वैश्विक रंगत के साथ अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की पात्रता के लिए तैयार दिखा।

उत्सव में 10 से अधिक देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुए शामिल

इस बार उत्सव में जापान, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राज़ील, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

उन्होंने अपनी पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियां भी इस पारंपरिक मंच पर नवाचार की आभा लेकर आईं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जब श्री अग्निहोत्री ने इस उत्सव को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी, तब यह केवल एक सपना था। सरकार बदलने से यह प्रयास कुछ समय के लिए थम गया, परंतु सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, उनकी अडिग प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को भव्यता के साथ पुनर्जीवित कर दिया।

एक ओर ये उत्सव जहां सामाजिक चेतना, जन जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का माध्यम बना वहीं वैश्विक संवाद के ऐसे मंच के रूप में निखरा जहां परंपरा और आधुनिकता, स्थानीयता और वैश्विकता, सभी एक साथ आलोकित होते नजर आए। उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से हरोली सांस्कृतिक संवाद का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा  

में आगे बढ़ी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग