विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित, एडीएम ने पशु चिकित्सकों की भूमिका को सराहा

 विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित, एडीएम ने पशु चिकित्सकों की भूमिका को सराहा


धर्मशाला विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांगड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारियों, उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन कांगड़ा, द्वारा कार्यशाला का आयोजन धर्मशाला के डीआरडीए हॉल में किया गया। इस कार्यशाला में एडीएम शिल्पा बेक्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

एडीएम, शिल्पा बेक्टा ने पशु चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने ने इस अवसर पर पशु चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित किया, विशेषकर वायरल मूल के अधिकांश जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों के नियंत्रण और रोकथाम में। उन्होंने रोगों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण में विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच सहयोग पर जोर दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके और प्रत्येक हितधारक को इसका समुचित लाभ मिल सके।

इससे पूर्व डॉ. सीमा गुलेरिया, उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य/प्रजनन कांगड़ा, धर्मशाला ने अपने संबोधन में कहा कि पशु चिकित्सा पेशा सेवा भावना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस का विचार वर्ष 2000 में आया और इसे पहली बार अप्रैल 2001 के अंतिम शनिवार को विशेष थीम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष की थीम थी - "पशु स्वास्थ्य एक टीम का कार्य है"। उन्होंने अपने भाषण का समापन इन पंक्तियों के साथ किया "जानवर बोल नहीं सकते, लेकिन दर्द उन्हें भी होता है। जो उनके दर्द को समझे, वही सच्चा इंसान होता है।"

इस अवसर पर डॉ. अंचल शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी कोटला बेहड ने पशुपालन में टीम वर्क के महत्व को रेखांकित किया और "एक विश्व, एक स्वास्थ्य" की अवधारणा पर बल दिया। डॉ. कशिश कुमार ने समाज में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए, जिसमें सुरक्षित और रोगमुक्त भोजन प्रदान करने तथा आपदाओं के समय उनकी भूमिका को स्पष्ट किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. सुजय शर्मा और डॉ. संदीप मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं स्थापना के अन्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी