"नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी "

 "नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी "


ऊना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई। प्रदेश के परिवहन और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैराथन को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ।

 हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे पुल – हरोली रामपुर पुल पर आयोजित इस दौड़ में लड़के - लड़कियों के जूनियर और सीनियर वर्गों में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया।

 सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में बच्चों और युवाओं में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि हम नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का थीम ही नशा निवारण रखी गई है। हरोली की धरती से नशे के खिलाफ आंदोलन को गति मिली है। साल 2023 में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने हरोली से ही नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की थी। इस बार भी उत्सव का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल जी ने इस मुहिम को बल दिया है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मैराथन में हर श्रेणी में पहले 6 स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने 24 विजेताओं को करीब 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए।

ये रहे विजेता -

लड़कों के जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर कृष्ण, दूसरे पर रितिक, तीसरे स्थान पर पुनीत कुमार, चौथे पर लक्ष्य, पांचवें पर अभिषेक कुमार और जाहिद हुसैन छठे स्थान पर रहे।

वहीं, लड़कियों के जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम, रितिका वर्मा द्वितीय, पलक तृतीय, वंशिका चौथे,बबीता पांचवें और आशिता छठे स्थान पर रहीं

इसके अलावा लड़कों के सीनियर वर्ग में पहला स्थान सरबजोत, दूसरा सौरभ, तीसरा अरुण, चौथा रिहान, पांचवां सावन, और छठा स्थान अनमोल ने हासिल किया।

लड़कियों के सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर ज्योति बाला, दूसरे पर रवीना, तीसरे पर निधि, चौथे पर नव्या, पांचवें पर वैशाली, और छठे पर नव्या रहीं।

इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्निहोत्री, उप मंडल अधिकारी विशाल शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार कलसी, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि सुभद्रा चौधरी, रमना देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच