माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर बैठक आयोजित

 माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर बैठक आयोजित 


भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर आज यहाँ प्रोजेक्ट योजक सोलंगनाला के बैठक कक्ष में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने की।

बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।  

उपायुक्त ने माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रवास से संबंधित प्रत्येक पहलू पर संवेदनशीलता से विचार करके आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि देव भूमि कुल्लू में माननीय राष्ट्रपति का प्रवास सफल और अविस्मरणीय रहे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, स्वागत, सत्कार, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर मेहमानवाजी आदि सभी पहलुओं पर मंथन किया जाएगा। 

उपायुक्त ने विभिन्न अधिकारियों से उनके स्तर पर की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही को निर्धारित समय पर अमल में लाने का आग्रह किया। 

 पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने इस अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा तथा कहा कि 8 मई को अटल टनल से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रहेगी तथा सामान्यता वाहनों की आवाजाही रोहतांग पास से होकर सुचारू रहेगी। उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई को भी सुरक्षा की दृष्टिगत तथा आवश्यक रखरखाव के चलते वाहनों की आवाजाही रोहतांग टनल से बाधित रह सकती है।

उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सीमा सड़क संगठन के निदेशक कर्नल रजनीश गुप्ता तथा लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह से भी मुलाकात करके अवश्यक चर्चा की। 

बैठक में मीडिया प्रबंधन, स्वागत द्वार, होर्डिंग्स, सुरक्षा, विद्युत, दूर संचार, यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न महत्तवपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी , सहायक आयुक्त, उपमंडलाधिकारी मनाली, विद्युत विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता, पर्यटन विभाग, दूर संचार विभाग, डी. आर. जी. ई, सीमा सड़क संगठन के वशिष्ठ अधिकारी भी अन्यों सहित उपस्थि

त थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए