भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्री शिव दुर्गा मंदिर, प्रेम नगर में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

 भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्री शिव दुर्गा मंदिर, प्रेम नगर में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

भगवान परशु राम का जीवन भक्ति और शक्ति का प्रतीक है:- शास्त्री शम्भू शर्मा 


बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर /

 भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्री शिव दुर्गा मंदिर प्रेम नगर दारा सलाम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजू सहदेव के नेतृत्व में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शास्त्री शंभू प्रसाद शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान के मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई तथा महिला मंडल ने खूब संकीर्तन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित किया तथा उन्हें भगवान के चरणों से जोड़ने का प्रयास किया। शास्त्री शंभू प्रसाद शर्मा ने भगवान परसु राम जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परसु राम जी का जीवन भक्ति और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके दिव्य शास्त्रों और ज्ञान को प्राप्त किया और एक शक्तिशाली योद्धा के रूप में उन्होंने 21 बार अत्याचारी राजाओं से पृथ्वी को मुक्त कराया। भगवान पुरुषुराम को अमृत प्राप्त है, जो आज भी पृथ्वी पर अपने शाश्वत रूप में विद्यमान है। सच्चे मन से उनकी पूजा करने से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अंत में सभी श्रद्धालुओं को अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अस्मिता गोयल, तानिया वर्मा, शारदा सहदेव, वनिशा, ईशा, शिवांगी, शिवानी, सपना, रेखा, निशा, पिंकी, पूजा, रमा, संतोख, डिंपल, उषा व मंदिर कमेटी के सचिव रोहित सहदेव, गौरव महाजन, प्रदीप चौधरी, सतीश महाजन, राकेश सहदेव, कुणाल गोयल, सौरव वर्मा व रोहित क्वात्रा व मोहल्लावासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को