आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में निकाला कैंडल

आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में निकाला कैंडल   

विधायक नीरज नैय्यर तथा पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने की अगुवाई चंबा,


कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में आज विधायक नीरज नैय्यर तथा पूर्व मंत्री आशा कुमारी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर मुख्य चौक बाजार, मेडिकल कॉलेज परिसर से होते हुए इरावती होटल के समीप तक पहुँचा।

कैंडल मार्च के दौरान सभी लोगों ने इस हमले में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर ऐसे कायराना कृत्यों का डटकर विरोध करना चाहिए। 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सभी लोग केंद्रीय सरकार द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों का सहयोग एवं समर्थन करेंगे। 

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतार सिंह ठाकुर, महासचिव लियाकत अली खान , कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में जिलावासी उपस्थित रहे 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग