शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।


 शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, सार्वजनिक जीवन और विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान शांता कुमार ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को अपनी स्वलिखित पुस्तक ‘निज पथ का अविचल पंथी’ भेंट की। इस पर रोहित ठाकुर ने पुस्तक भेंट करने और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शांता कुमार का लंबा सार्वजनिक जीवन, विचारों की स्पष्टता और हिमाचल प्रदेश व समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के लिए मूल्यवान धरोहर है।

रोहित ठाकुर ने शांता कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित