न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की खामियों पर शिक्षकों में गहरा रोष, सरकार विसंगतियां दूर करे : विपिन सिंह परमार

 न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की खामियों पर शिक्षकों में गहरा रोष, सरकार विसंगतियां दूर करे : विपिन सिंह परमार

शिक्षकों की जायज मांगों की अनदेखी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने जैसा, आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे मुद्दे


पालमपुर

सुलह विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की खामियों और शिक्षकों को पेश आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान शिक्षकों ने न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की विसंगतियों और इसके क्रियान्वयन से उत्पन्न हो रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी नई नीति को लागू करने से पहले जमीनी परिस्थितियों, विद्यालयों की वास्तविक स्थिति और शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं को समझना जरूरी है।

शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विपिन सिंह परमार ने कहा कि शिक्षक केवल सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की भावी पीढ़ियों का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं। उनकी समस्याओं की अनदेखी करना प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था केवल नए प्रयोगों, प्रशासनिक आदेशों और कागजी योजनाओं से मजबूत नहीं होती, बल्कि इसके लिए शिक्षकों का विश्वास, सम्मान, पर्याप्त संसाधन और अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करना आवश्यक है। यदि किसी नई व्यवस्था के क्रियान्वयन में गंभीर खामियां हैं तो सरकार को शिक्षकों के सुझाव सुनकर आवश्यक सुधार करने चाहिए।

परमार ने कहा कि शिक्षकों पर पहले ही शैक्षणिक दायित्वों के साथ अनेक गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियों का बोझ है। ऐसे में ऐसी व्यवस्था लागू करना, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ें, उचित नहीं है। सरकार को शिक्षकों को अनावश्यक प्रशासनिक उलझनों से बचाकर उनका ध्यान विद्यार्थियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर केंद्रित करने का अवसर देना चाहिए।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण विषयों और मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा। शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था की विसंगतियों को दूर करने के लिए वे प्रभावी ढंग से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

परमार ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों को विश्वास में लेना अनिवार्य है। सरकार को शिक्षक संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी वास्तविक समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। शिक्षकों की आवाज को दबाने या उनकी मांगों को नजरअंदाज करने से असंतोष और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कर्मचारी और शिक्षक हितों की पक्षधर रही है तथा शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और जायज मांगों के लिए हर उचित मंच पर संघर्ष जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल