सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

 सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

फतेहपुर, Baljeet Thakur 



भाजपा के सेवा, संकल्प अभियान के तहत पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में फतेहपुर के भाजपाइयों ने रविवार को सिविल अस्पताल फतेहपुर का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अस्पताल में उपचाराधीन लोगों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जगदेव ठाकुर ने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता एवं अन्य समर्थक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड