कुल्लू में 03 अलग-अलग मामलों में 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल 825 ग्राम चरस बरामद
कुल्लू में 03 अलग-अलग मामलों में 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल 825 ग्राम चरस बरामद
312 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 24.10.2026 को पुलिस चौकी ज़री की टीम ने डुंखरा मोड़, चौहकी पुल के समीप गश्त/ नाकाबंदी के दौरान एक 21 वर्षीय युवक निवासी नेपाल के कब्जे से 312 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
313 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 24.10.2026 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने गश्त के दौरान गल्लू पूल के समीप एक 51 वर्षीय व्यक्ति निवासी नेपाल के कब्जे से 313 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
200 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 25.10.2026 को पुलिस चौकी ज़री की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान चैकिंग हेतु एक टैक्सी को रोका। चैकिंग के दौरान पिछली सीट पर बैठे 28 वर्षीय युवक, निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें