नाबार्ड के तहत 3.39 करोड़ से बनेगी सल्याणा-चथम्मी सड़क: यादविंद्र गोमा

 नाबार्ड के तहत 3.39 करोड़ से बनेगी सल्याणा-चथम्मी सड़क: यादविंद्र गोमा

ग्राम पंचायत सल्याणा में बास्केटबॉल-वॉलीबॉल कोर्ट तथा लोक सेवा केंद्र का किया लोकार्पण


पंचरुखी पीएचसी को सीएचसी बनाने की अधिसूचना एक माह में होगी जारी

32 करोड़ की पेयजल योजना फरवरी तक होगी पूरी

पंचरुखी, 

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा है कि नाबार्ड के अंतर्गत 3.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सल्याणा-चथम्मी संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य जल्द शुरू होगा। सड़क के उन्नयन कार्य की टेंडर प्रक्रिया जारी है और अगले वर्ष दिसंबर तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

यादविंद्र गोमा आज ग्राम पंचायत सल्याणा के गांव गुरेहड़ में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट तथा पंचायत भवन में 5 लाख रुपये की लागत से बने लोक सेवा केंद्र का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल मैदान और लोक सेवा केंद्र से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं ग्रामीणों को घर-द्वार पर ही डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जन-आकांक्षाओं के अनुरूप सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये की लागत से सल्याणा छिंज मेला ग्राउंड का सुधार कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्यों के लिए खेल विभाग के माध्यम से 50 लाख रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जंडपुर से लमलेहड़ सड़क का सुधार कार्य 4 करोड़ रुपये तथा बनूरी से सल्याणा सड़क का चौड़ीकरण 50 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। पलम क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए 32 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का निर्माण प्रगति पर है, जो फरवरी माह तक पूर्ण हो जाएगी। साथ ही विद्युत समस्या के समाधान के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंचरुखी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की आधिकारिक अधिसूचना एक माह के भीतर जारी कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि चथम्मी में 1.11 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन का निर्माण शीघ्र आरंभ होगा।

स्थानीय पंचायत की मांगों पर गौर करते हुए मंत्री ने जनसभा में कहा कि पंचायत घर में मीटिंग हॉल के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने बटाहण स्थित श्मशान घाट के सुधार हेतु शुरुआती चरण में 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल मैदान में हाई मास्ट लाइट लगवाई जाएगी और और सल्याणा रामलीला कला मंच के निर्माण भी किया जाएगा। 

इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष किशोरी लाल अवस्थी, पंचायत समिति सदस्य विजय राणा, स्थानीय पंचायत प्रधान खुशीराम, उप प्रधान राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी पंचरुखी मनीष कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय वर्मा, सहायक अभियंता संजय कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच