मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

 मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने रिबन काटकर किया कैंटीन का उद्घाटन, संचालक बलाजिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी ने दी jankari 


Fatehpur Baljeet Thakur


फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर स्थित मिनी सचिवालय में लोगों की सुविधा के लिए कैंटीन शुरू की गई है। यहां आने वाले लोगों, कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्रेकफास्ट, लंच सहित खाने-पीने की अन्य चीजें बाजार से कम दाम पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

कैंटीन का उद्घाटन एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस पहल से मिनी सचिवालय में विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खाने-पीने की सुविधा परिसर में ही मिल सकेगी। इससे लोगों को नाश्ते और भोजन के लिए बाहर बाजार में जाने की जरूरत भी कम होगी।

कैंटीन के संचालक बलाजिंद्र  सिंह उर्फ हैप्पी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां ब्रेकफास्ट, लंच सहित अन्य खाने-पीने की चीजें उचित एवं बाजार से कम दाम पर उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा। उनका उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक और किफायती खानपान की सुविधा देना है।

मिनी सचिवालय में कैंटीन शुरू होने से सरकारी कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों और परिसर में कार्यरत कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम