जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

 जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया 

नूरपुर से विनय महाजन 


पुलिस थाना ज्वाली के तहत दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चोरी की गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्यवाही पर  लोगों ने प्रशंसा जाहिर की है l यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी बर्मा नूरपुर द्वारा दी गई हैl इस मामले में वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता दिनांक 08.10.2026 को अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। दूसरे दिन वापस आने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियों से नकदी तथा सोने के आभूषण गायब पाए गए।शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ज्वाली में अभियोग संख्या 179/2026, दिनांक 09.10.2026, धारा 331(4) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। उपलब्ध साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी और तकनीकी साधनों की मदद से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। जांच के दौरान विधि से संघर्षरत एक नाबालिग की भूमिका सामने आई और चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। नाबालिग के संबंध में आगे की कार्रवाई किशोर न्याय कानून के अनुसार की जा रही है। इस मामले में जो चोरी का माल बरामद किया है उसमें एक सोने की नथ व एक सोने का टीका  व सोने के टॉप्स की एक जोड़ी  और ₹27,000 नकद  शामिल है l पुलिस जिला नूरपुर आम जनता से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि जनता के माध्यम से अपराधों पर अंकुश  लग सके l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच