मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

 मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

जनसंवाद के जरिए नशे के खिलाफ मजबूत हुआ संकल्प

(नूरपुर:-विनय महाजन)


आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा 20 सितंबर 2026 से चलाए जा रहे 60 दिवसीय “नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर” अभियान के तहत मिंजग्रा पंचायत 8वीं पंचायत रही, जहां स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान बंदना देवी से मुलाकात कर पंचायत में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर नशे से जुड़ी चुनौतियों, परिवार की भूमिका और समाधान को लेकर उनके विचार एवं सुझाव सुने गए।आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि हर पंचायत तक पहुंचकर लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। स्थानीय लोगों की भागीदारी इस मुहिम को मजबूत आधार देती है।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी।

“चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” के संकल्प के साथ अभियान की आगामी पंचायतों में भी जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड