एचपीवी टीकाकरण में फतेहपुर हेल्थ ब्लॉक का शानदार प्रदर्शन, 73 प्रतिशत कवरेज पर मिला सम्मान
एचपीवी टीकाकरण में फतेहपुर हेल्थ ब्लॉक का शानदार प्रदर्शन, 73 प्रतिशत कवरेज पर मिला सम्मान
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हेल्थ ब्लॉक फतेहपुर को माननीय स्वास्थ्य सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया है। फतेहपुर स्वास्थ्य ब्लॉक ने एचपीवी टीकाकरण में 73 प्रतिशत कवरेज हासिल करते हुए 500 से अधिक लाभार्थियों को टीके की सुविधा प्रदान की है।
इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई है। विभाग की ओर से कहा गया कि यह सम्मान पूरे स्वास्थ्य ब्लॉक की टीम की सामूहिक मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है।
इस अवसर पर सभी एमओआईसी, हेल्थ सुपरवाइजर (एचएस), ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम), हेल्थ एजुकेटर सहायक कर्मचारी, हेल्थ वर्कर (एचडब्ल्यू), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), आशा फैसिलिटेटर और आशा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि टीम के प्रत्येक सदस्य के योगदान के कारण फतेहपुर ब्लॉक को यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी की ओर से यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
स्वास्थ्य सचिव ने फतेहपुर हेल्थ ब्लॉक के लिए अब 100 प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण कवरेज का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभियान को और गति देने तथा शेष लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें