हिमगिरी-सियुल मार्ग पर हादसा टला, नाले की ओर लटका रेत से भरा टिप्पर

 हिमगिरी-सियुल मार्ग पर हादसा टला, नाले की ओर लटका रेत से भरा टिप्पर


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चंबा के हिमगिरी-सियुल मार्ग पर गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रेत से लदा एक मालवाहक टिप्पर चढ़ाई चढ़ते वक्त अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। देखते ही देखते टिप्पर सड़क के किनारे पहुंच गया और नाले की तरफ झुक गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


बताया जा रहा है कि टिप्पर के पीछे की ओर खिसकने के बाद उसके नाले में गिरने का खतरा पैदा हो गया था। गनीमत रही कि टिप्पर नाले में गिरने से पहले ही रुक गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टिप्पर के पिछले पहियों के नीचे बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए, ताकि वाहन को और पीछे खिसकने से रोका जा सके।


इसी बीच लोगों ने टिप्पर में बैठे चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। अगर टिप्पर नाले में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिस्से में सड़क की खड़ी चढ़ाई और खराब सड़क के कारण भारी वाहनों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस संवेदनशील हिस्से की सड़क की हालत सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत