डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मंगवाल पट्टा जाटियां में ई-वेस्ट जागरूकता गतिविधि का आयोजन
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मंगवाल पट्टा जाटियां में ई-वेस्ट जागरूकता गतिविधि का आयोजन
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मंगवाल पट्टा जाटियां में विद्यार्थियों को ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) के उचित प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ई-वेस्ट से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों तथा इसके उचित निस्तारण के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को विभिन्न रंगों के कूड़ेदानों के बारे में समझाया गया तथा बताया गया कि किस प्रकार के कचरे को किस कूड़ेदान में डालना चाहिए। विशेष रूप से ई-वेस्ट को सामान्य कचरे से अलग रखने और उसका उचित निस्तारण करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ई-वेस्ट विषय पर भाषण गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात ई-वेस्ट से संबंधित प्रश्नोत्तर गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी समझ का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जीवन जरियाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ई-वेस्ट को सामान्य कचरे से अलग रखने, कचरे का सही पृथक्करण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं समाज को भी ई-वेस्ट के सुरक्षित एवं उचित निस्तारण के प्रति जागरूक करें।
यह गतिविधि विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें