राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में टीबी जागरूकता अभियान ‘जोश’ के तहत कार्यक्रम

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में टीबी जागरूकता अभियान ‘जोश’ के तहत कार्यक्रम 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर: राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘जोश’ टीबी जागरूकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने की। इसमें 80 एनसीसी कैडेट्स तथा रेड रिबन क्लब के 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स एवं रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों ने टीबी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और इसके लक्षणों, बचाव, समय पर जाँच तथा उपचार के प्रति अपने विद्यार्थियों को जागरूक करने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर प्रगति भारद्वाज एवं कैडेट मोनिका तथा रेड रिबन क्लब की पियर एजुकेटर प्रांजल एवं डिंपल ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। उनके वक्तव्यों में टीबी उन्मूलन, जन-जागरूकता तथा समाज की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. सुरेश ने विद्यार्थियों को टीबी उन्मूलन अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ‘निक्षय मित्र’ पहल के महत्व तथा टीबी रोगियों को सहयोग प्रदान करने में समाज की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी एएनओ कैप्टन सुरजीत कुमार ने सभी एनसीसी कैडेट्स एवं रेड रिबन क्लब के पियर एजुकेटर का सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टीबी के विरुद्ध जागरूकता, समय पर जाँच और नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे टीबी से संबंधित सही जानकारी अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाएँ और टीबी-मुक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ना तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान रेड रिबन क्लब के सदस्य डॉ भारती भाग्सैन एवं डॉ रोहित कुमार भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश