मुरारी देवी मंदिर में त्रिसंगम स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने उठाया पिकनिक का लुत्फ
मुरारी देवी मंदिर में त्रिसंगम स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने उठाया पिकनिक का लुत्फ
प्रकृति के बीच बच्चों ने की मस्ती, मनोरंजक गतिविधियों के साथ सीखा आपसी मेल-जोल का महत्व
रिवालसर : अजय सूर्या /
त्रिसंगम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिवालसर के नन्हे-मुन्नों ने मुरारी देवी मंदिर में आयोजित पिकनिक के दौरान खूब मौज-मस्ती की। विद्यालय की ओर से शिशु कक्षा (नर्सरी), बालवाटिका-1 (एलकेजी) और बालवाटिका-2 (यूकेजी) के विद्यार्थियों के लिए इस मनोरंजक पिकनिक का आयोजन किया गया।
पिकनिक के दौरान बच्चों ने प्रकृति के सान्निध्य में समय बिताया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आनंद उठाया। कक्षा-कक्ष से बाहर सीखने के इस अवसर ने बच्चों को आपसी मेल-जोल बढ़ाने, मिल-जुलकर रहने तथा सामूहिक गतिविधियों में भाग लेने का अनुभव प्रदान किया। पिकनिक के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरों पर खुशी झलकती रही।
विद्यालय के अध्यापकों एवं सहायक कर्मचारियों ने बच्चों की देखभाल के साथ पिकनिक की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उनमें सामाजिक व्यवहार, सहयोग की भावना और नई चीजें सीखने की रुचि भी विकसित होती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें