हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा

 हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा



विमल नेगी मामले में सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल, भाजपा न्याय की लड़ाई जारी रखेगी; ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र से संगठन को मिलेगी मजबूती : श्रीकांत शर्मा


किन्नौर, 22 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने किन्नौर जिले के पूह मंडल की संगठनात्मक बैठक को नाको में संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में व्यापक असंतोष है और आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता बदलाव का निर्णय लेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भारतीय जनता पार्टी की वापसी होगी।


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश का युवा रोजगार के अवसरों को लेकर चिंतित है, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं और किसान-बागवान भी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में अधिक व्यस्त है।


विमल नेगी की मौत के मामले का उल्लेख करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस प्रकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने तथा कथित भ्रष्टाचार से जुड़े पहलुओं को दबाने के प्रयासों की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विमल नेगी को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठाई है और आगे भी इस मामले में निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनसम्मत कार्रवाई की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त हो।


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस मामले में जनता की शंकाओं का संतोषजनक समाधान नहीं कर पाई है।


संगठनात्मक बैठक में श्रीकांत शर्मा ने बूथ सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली का मूल आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को सक्रिय रखने, नियमित बैठकों का आयोजन करने तथा स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की संगठनात्मक मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। भाजपा के कार्यकर्ता कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले जनजातीय क्षेत्रों में भी संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किन्नौर जैसे सीमावर्ती जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, दूरसंचार और बागवानी से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और कांग्रेस सरकार से उसके कामकाज का हिसाब मांगती रहेगी।




शिपकी ला बॉर्डर पहुंचे श्रीकांत शर्मा, देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों से की मुलाकात


किन्नौर। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने किन्नौर जिले में स्थित सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शिपकी ला बॉर्डर का दौरा कर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों से मुलाकात की।


उन्होंने कठिन भौगोलिक एवं विषम मौसम परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को नमन किया।


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों के त्याग, पराक्रम और अटूट संकल्प के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने जवानों के साथ संवाद कर उनके साहस और सेवाभाव की सराहना की तथा राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत