सरकाघाट में स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने करवाई जांच

 सरकाघाट में स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने करवाई जांच


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के दुर्गापुर में ठेकेदार रांझा राम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने किया। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में आईजीएमसी शिमला से आए डॉक्टरों सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस दौरान निशुल्क दवाइयां और खून की जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। वहीं, जरूरतमंद छह लोगों को कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर वितरित की गईं। इसके अलावा लोगों को निशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए।

डॉ. राहुल राव ने बताया कि आंखों के ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों को आईजीएमसी शिमला बुलाया गया है। इन ऑपरेशनों का पूरा खर्च वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वहन किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम